विज्ञापन

नई पंच ईवी लें या फिर पुरानी पर डिस्काउंट का उठाएं फायदा, सारी जानकारी यहां

New Tata Punch EV Facelift vs Old Punch EV: पुरानी पंच ईवी जरूरत है, तो नई फेसलिफ्ट ख्वाहिश. अगर आप अगले 5 से 7 सालों के लिए कार ले रहे हैं, तो यह खबर जरूर पढ़ लें.

नई पंच ईवी लें या फिर पुरानी पर डिस्काउंट का उठाएं फायदा, सारी जानकारी यहां

New Tata Punch EV Facelift vs Old Punch EV: अगर आप इलेक्ट्रिक कारों की दुनिया में आने की सोच रहे हैं, तो टाटा पंच ईवी का नाम आपकी लिस्ट में जरूर होगा. लेकिन 20 फरवरी के बाद मार्केट में अब सवाल यह है कि क्या पुरानी पंच ईवी पर मिलने वाले डिस्काउंट का फायदा उठाएं या नए फेसलिफ्ट अवतार के लिए जाएं? इस खबर में आपके इस कंफ्यूजन को दूर करते हैं. डिजाइन से लेकर इंटीरियर, रेंज और परफॉर्मेंस के मामले में देखेंग, कौन सी पंच बजट के मामले में आगे रहती है.

डिजाइन

पुरानी पंच ईवी काफी हद तक अपनी पेट्रोल पंच जैसी दिखती थी, लेकिन नई फेसलिफ्ट ने इसे पूरी तरह बदल दिया है. अब इसमें नेक्सन ईवी जैसी कनेक्टेड एलईडी डीआरएल स्ट्रिप दी गई है जो चार्जिंग स्टेटस भी दिखाती है. इसके फायदे की बात करें तो नया मॉडल सड़क पर चलते हुए ज्यादा प्रीमियम का अहसास देता है. अगर आप रोड प्रेजेंस के शौकीन हैं, तो फेसलिफ्ट ही विनर है.

इंटीरियर और टेक

पुरानी पंच ईवी का केबिन अच्छा था, लेकिन फेसलिफ्ट ने इसे स्मार्टफोन ऑन व्हील्स बना दिया है. पुरानी पंच में सिंपल टचस्क्रीन और बेसिक डैशबोर्ड लेआउट हैं, वहीं नई फेसलिफ्ट में 10.25-इंच की बड़ी इंफोटेनमेंट स्क्रीन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और वेंटिलेटेड सीट्स जैसे लग्जरी फीचर्स मिलते हैं. यानी साफ कह सकते हैं कि गर्मियों में ठंडी हवा देने वाली सीटें और वायरलेस कारप्ले इसे पुराने मॉडल से कोसों आगे ले जाते हैं.

New Tata Punch EV Facelift vs Old Punch EV

New Tata Punch EV Facelift vs Old Punch EV

रेंज और परफॉर्मेंस में क्या कुछ बदला?

तकनीकी रूप से टाटा ने इसके Acti.ev प्लेटफॉर्म को और भी रिफाइन किया है. फेसलिफ्ट में बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम को अपडेट किया गया है, जिससे रियल-वर्ल्ड रेंज में थोड़ा सुधार देखा गया है. नए मॉडल में फास्ट चार्जिंग की कैपेसिटी पहले से बेहतर हुई है, जिससे लॉन्ग डिस्टेंस के लिए आप थोड़ा टेंशन फ्री रह सकते हैं.

कहां है फायदा?

  • पुरानी पंच ईवी कब खरीदें?

अगर आपका बजट थोड़ा टाइट है और डीलरशिप पर पुराने स्टॉक पर 1 से 1.5 लाख रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है, तो यह एक स्मार्ट वैल्यू-फॉर-मनी डील है. शहर के इस्तेमाल के लिए यह पुरानी पंच आज भी परफेक्ट है.

  • नई फेसलिफ्ट के लिए कब जाएं?

अगर आपको लेटेस्ट टेक्नोलॉजी, फ्यूचर के लिए शानदार लुक और प्रीमियम अहसास चाहिए तो फेसलिफ्ट पर ही दांव लगाएं. साथ ही इसकी रीसेल वैल्यू भी पुराने मॉडल के मुकाबले काफी बेहतर रहेगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tata Punch EV Facelift Vs Old, Punch EV New Features, Tata Punch EV 2026 Price, Punch EV Range, Electric SUV Comparison India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com