Tata Motors ने अपनी पॉपुलर SUV Tata Nexon का नया Pure+ PS वेरिएंट लॉन्च कर दिया है. इस नए वेरिएंट के साथ Tata Nexon भारत की पहली ऐसी कार बन गई है, जिसमें 10 लाख रुपये से कम कीमत में पैनोरमिक सनरूफ दिया गया है. नई Tata Nexon Pure+ PS की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9.59 लाख रुपये रखी गई है. आमतौर पर पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स केवल महंगी और प्रीमियम कारों में देखने को मिलते हैं, लेकिन अब Tata Motors ने इसे ज्यादा किफायती कीमत में उपलब्ध कराकर ग्राहकों को बड़ा सरप्राइज दिया है.

Pure+ PS का पैनोरमिक सनरूफ
नई Nexon Pure+ PS की सबसे खास बात इसका पैनोरमिक सनरूफ है. यह एक बड़ा ग्लास रूफ होता है, जिससे कार के अंदर ज्यादा खुलापन और प्रीमियम फील मिलती है. Tata Nexon का यह सनरूफ केवल बड़ा ही नहीं बल्कि वॉइस असिस्टेड भी है. यानी यूजर वॉइस कमांड देकर इसे खोल या बंद कर सकता है.
पेट्रोल, डीजल और CNG तीनों ऑप्शन
Tata Motors ने इस नए वेरिएंट को अलग-अलग इंजन ऑप्शन्स के साथ पेश किया है. Nexon Pure+ PS पेट्रोल, डीजल और Twin Cylinder iCNG विकल्पों में उपलब्ध होगी. पेट्रोल और iCNG मॉडल में 1.2 लीटर टर्बोचार्ज्ड इंजन दिया गया है, जो 120bhp की पावर पैदा करता है. वहीं, डीजल वेरिएंट अपनी शानदार माइलेज के लिए जाना जाता है और कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में इसे काफी फ्यूल एफिशिएंट माना जाता है. कंपनी का यह मल्टी-पावरट्रेन अप्रोच ग्राहकों को अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से विकल्प चुनने की सुविधा देता है.
आ रही है नई Honda City Facelift, खरीदने से पहले यहां जान लें आखिर इस नए अपडेट में क्या है खास
कीमत और वेरिएंट्स
नई Tata Nexon Pure+ PS को कई वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है. पेट्रोल मैनुअल मॉडल की कीमत 9.59 लाख रुपये से शुरू होती है, जबकि पेट्रोल AMT वेरिएंट 10.14 लाख रुपये में उपलब्ध है. Twin Cylinder iCNG मैनुअल मॉडल की कीमत 10.39 लाख रुपये रखी गई है. वहीं डीजल मैनुअल वेरिएंट 10.54 लाख रुपये और डीजल AMT मॉडल 11.19 लाख रुपये में उपलब्ध होगा. इस कीमत पर पैनोरमिक सनरूफ और इतने फीचर्स मिलना Nexon को बाकी कॉम्पैक्ट SUVs से अलग बनाता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं