Honda Cars India अब अपनी पॉपुलर सेडान Honda City को नया फेसलिफ्ट देने की तैयारी कर रही है. कंपनी 22 मई 2026 को नई Honda City Facelift लॉन्च करने वाली है. यह पांचवीं जनरेशन Honda City का दूसरा फेसलिफ्ट होगा. इस कार को पहली बार 2020 में लॉन्च किया गया था और 2023 में इसका पहला अपडेट आया था.
नई Honda City Facelift में बहुत बड़े बदलाव देखने को शायद न मिलें, लेकिन कार को ज्यादा प्रीमियम और फ्रेश लुक देने के लिए कई छोटे अपडेट किए जा सकते हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार कार में नई फ्रंट ग्रिल, अपडेटेड LED हेडलैंप्स और बदले हुए फ्रंट और रियर बंपर देखने को मिल सकते हैं.

इसके अलावा Honda नए डिजाइन वाले अलॉय व्हील्स भी दे सकती है ताकि कार पहले से ज्यादा स्टाइलिश लगे. हालांकि कार का पूरा बॉडी शेप पहले जैसा ही रहने की उम्मीद है, क्योंकि Honda City की क्लासिक सेडान डिजाइन भारतीय ग्राहकों के बीच काफी पसंद की जाती है. पीछे की तरफ टेललैंप्स और बंपर में भी हल्के बदलाव देखने को मिल सकते हैं. कंपनी नए एक्सटीरियर कलर ऑप्शन्स भी जोड़ सकती है जिससे ग्राहकों को ज्यादा विकल्प मिलें.
नई Honda City के इंटीरियर में बहुत बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन फीचर्स और क्वालिटी को बेहतर बनाया जा सकता है. कंपनी नए अपहोल्स्ट्री डिजाइन और इंटीरियर ट्रिम्स दे सकती है. डैशबोर्ड लेआउट लगभग पहले जैसा ही रहने की संभावना है, लेकिन टेक्नोलॉजी और फीचर्स को अपडेट किया जाएगा ताकि यह नई कारों के मुकाबले पीछे न लगे.
कार में बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay जैसे फीचर्स पहले की तरह मिलेंगे. साथ ही कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले भी जारी रहने की उम्मीद है.
1 करोड़ की Bike! दुनियाभर में सिर्फ 63 यूनिट्स, जानिए क्या है Ducati Panigale V4 Lamborghini में खास
Honda City पहले से ही अपने सेगमेंट की सबसे एडवांस सेडान कारों में गिनी जाती है. कंपनी इसमें Honda Sensing ADAS टेक्नोलॉजी पहले की तरह जारी रख सकती है.
इसमें Adaptive Cruise Control, Lane Keep Assist और Collision Mitigation Braking जैसे सेफ्टी फीचर्स शामिल हैं. ये फीचर्स लंबी ड्राइव और हाईवे सफर को ज्यादा सुरक्षित और आरामदायक बनाते हैं.
कीमत में हो सकता है हल्का इजाफा
नई Honda City Facelift की कीमत लॉन्च के दिन घोषित की जाएगी. हालांकि रिपोर्ट्स के अनुसार नई कार की कीमत मौजूदा मॉडल से थोड़ी ज्यादा हो सकती है. क्योंकि कंपनी इसमें नए डिजाइन अपडेट और कुछ अतिरिक्त फीचर्स जोड़ रही है, इसलिए हल्का प्राइस बढ़ना लगभग तय माना जा रहा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं