विज्ञापन

टाटा मोटर्स का बड़ा फैसला, 1 अप्रैल 2026 से महंगी होंगी सिएरा और हैरियर जैसी कारें, जानें कितनी बढ़ेगी कीमत

Tata Motors price hike 2026: टाटा मोटर्स ने 1 अप्रैल से अपनी पेट्रोल और डीजल कारों की कीमतें बढ़ाने का ऐलान किया है. हालांकि अभी ईवी सेगमेंट की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं.

टाटा मोटर्स का बड़ा फैसला, 1 अप्रैल 2026 से महंगी होंगी सिएरा और हैरियर जैसी कारें, जानें कितनी बढ़ेगी कीमत

Tata Motors price hike 2026: टाटा मोटर्स ने अपने पेसेंजर व्हीकल पोर्टफोलियो की कीमतें बढ़ाने का ऐलान कर दिया है. बढ़ी हुई कीमतें 1 अप्रैल 2026 से लागू हो जाएंगी. कीमतों में बदलाव सिएरा, हैरियर, नेक्सॉन जैसी कारों पर लागू होगा. इलेक्ट्रिक वाहनों की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी, यानी उनकी कीमतें अभी जैसी हैं वैसी ही रहेंगी. कंपनी ने साफ किया कि कीमतों में औसतन 0.5 फीसदी का इजाफा किया जाएगा.

क्यों बढ़ेंगी कीमतें?

कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि गाड़ियों की कीमत बढ़ाने की वजह पिछले कुछ महीनों से बढ़ रहे खर्चे हैं. जैसे कच्चा माल और सामान पहुंचाने का खर्चों में इजाफा हुआ है. इन बढ़ते खर्चों की वजह से कंपनी का मुनाफा कम हो रहा था, इसलिए कीमतों में हल्की बढ़ोतरी की गई है, ताकि खरीदारों पर ज़्यादा बोझ भी ना पड़े और खर्च भी पूरा हो जाए.

Tata Motors price hike 2026

Tata Motors price hike 2026

कंपनी की खर्चे बढ़ने वाली बात इंडस्ट्री के चलन से मेल खाती है, क्योंकि मर्सिडीज बेंज और ऑडी जैसी लग्जरी कंपनियों ने भी 1 अप्रैल से दाम बढ़ाने का संकेत दिया है. हालांकि सप्लाई चेन पर दबाव होने से टाटा के कमर्शियल वाहनों में कीमत लगभग 1.5% तक बढ़ाई गईं हैं. 

कंपनी ने इलेक्ट्रिक गाड़ियों के दाम नहीं बढ़ाए, जिससे ये साफ पता चलता है कि उन्हें इस सेगमेंट में बढ़ रही डिमांड पर भरोसा है. पंच ईवी जैसी नई गाड़ियां टाटा की इलेक्ट्रिक रेंज को मजबूत कर रही हैं.

1 अप्रैल से पहले कार खरीदना फायदेमंद

ऐसे में अगर आप पेट्रोल या डीज़ल वाली कार खरीदने का सोच रहे हैं, तो 1 अप्रैल से पहले खरीदना बेहतर होगा. खासतौर पर हैरियर या सिएरा जैसे मॉडल. इनमें सिर्फ 0.5% की कीमत बढ़ने से भी एक्स-शोरूम प्राइस में कई हजार का फर्क पड़ सकता है.

स्टील और एल्युमिनियम जैसे मटेरियल के दामों में लगातार इजाफा हो रहा है. इसके अलावा लॉजिस्टिक्स की कीमतें भी बढ़ी हुई हैं. सप्लाई चेन में रुकावटें और रुपए की कीमत में उतार-चढ़ाव ने भी कंपनियों के खर्चों को और बढ़ा दिया है. इसलिए कंपनियां कारों की कीमतें बढ़ाने की तैयारी कर रही हैं.

लेखक के बारे में
img
शुभम उपाध्याय
shubham.upadhyay@ndtv.com
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tata Motors Price Hike 2026, Tata Sierra Price Increase, Tata Harrier 2026 Price, Tata Nexon ICE Pricing, Input Costs Automobile Industry India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com