विज्ञापन

इस दिवाली घर लाने के लिए सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार, 4.69 लाख से कीमत शुरू, Tiago से Creta तक शामिल

भारत में आप सस्ते में भी Electric Cars खरीद सकते हैं. इसके लिए आपको BaaS (Battery-as-a-Service) का ऑप्शन सेलेक्ट करना होगा. इस लिस्ट में Tata Tiago EV से Creta EV और Maruti e Vitara तक शामिल हैं. इस दिवाली आप इन कारों के ऑप्शन को देख सकते हैं.

इस दिवाली घर लाने के लिए सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार, 4.69 लाख से कीमत शुरू, Tiago से Creta तक शामिल
Hyundai Creta Electric

इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EVs) की डिमांड लगातार बढ़ रही है. दिवाली भी पास आ रही है. ऐसे में अगर आप भी EV कार खरीदना चाह रहे हैं तो अब सही समय आ गया है. हालांकि, कई लोगों के मन में होता है कि इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने होते हैं. लेकिन, ऐसा नहीं है. ज्यादातर कंपनियां  Battery-as-a-Service (BaaS) का ऑप्शन देती है. इससे आप कम बजट में ही अपने लिए इलेक्ट्रिक कार खरीद सकते हैं. Tata से लेकर Maruti तक के ऑप्शन आपके पास हैं. बैटरी-एज-ए-सर्विस पर गाड़ी खरीदने से पहले से आइए समझते हैं, क्या होता है ये और कैसे करता है काम. 

बैटरी-एज-ए-सर्विस (BaaS) कार बैटरी पैक के लिए एक सब्सक्रिप्शन या 'किराए' का प्लान है. इसके तहत ग्राहक को कार खरीदते समय बैटरी की भारी-भरकम कीमत नहीं चुकानी पड़ती है. इसका फायदा ये होता है कि कार का ऑन-रोड दाम काफी हद तक कम हो जाता है. ग्राहक को केवल गाड़ी खरीदने के बाद उसके तय किए गए किलोमीटर के हिसाब से बैटरी का रेंट देना पड़ता है. 

Tata Tiago EV: कम कीमत में नई शुरुआत

BaaS शुरुआती कीमत: 4.69 लाख रुपये + 2.6 रुपये प्रति किलोमीटर

अगर बिना BaaS के खरीदना चाहते हैं तो आपको इसके लिए 6.99 लाख की शुरुआती कीमत खर्च करनी होगी. Tata Tiago EV भारत की सबसे सस्ती और प्रैक्टिकल इलेक्ट्रिक हैचबैक कार है. बिना बैटरी के (BaaS स्कीम के तहत) इसकी शुरुआती कीमत सीधे 2.30 लाख रुपये कम होकर केवल 4.69 लाख रुपये रह जाती है. हालांकि, इसके बाद ग्राहकों को बैटरी इस्तेमाल करने के एवज में प्रति किलोमीटर केवल 2.6 रुपये की दर से सब्सक्रिप्शन फीस देनी होती है.

MG Comet EV: शहरों के लिए छोटी गाड़ी

BaaS शुरुआती कीमत: 4.99 लाख रुपये + 3.2 रुपये प्रति किलोमीटर 

बिना BaaS के इसकी कीमत 7.63 लाख रुपये से शुरू होती है. MG की यह कॉम्पैक्ट और स्टाइलिश टू-डोर इलेक्ट्रिक कार शहरों में काफी पॉपुलर हो रही है. इसके बेस वेरिएंट्स में 17.3kWh और हाई वेरिएंट्स में 17.4kWh की बैटरी मिलती है. BaaS के तहत इसकी शुरुआती कीमत सीधे 2.64 लाख कम होकर 4.99 लाख रुपये रह जाती है. इसके बाद ग्राहकों को प्रति किलोमीटर 3.2 रुपये का बैटरी किराया चुकाना होता है. आपको बता दें कि जब MG ने पहली बार इस कार को BaaS के साथ पेश किया था, तब इसकी शुरुआती सब्सक्रिप्शन दर काफी कम यानी 2.5 रुपये प्रति किलोमीटर थी.

Tata Punch EV: माइक्रो-एसयूवी का ऑप्शन

BaaS शुरुआती कीमत: 6.49 लाख रुपये + 4,688 रुपये प्रति महीना (लगभग 2.6 रुपये प्रति किमी)

बिना BaaS के Tata Punch EV की कीमत 9.69 लाख से शुरू होती है. Tata Punch EV भारत की सबसे लोकप्रिय इलेक्ट्रिक माइक्रो-एसयूवी में से एक है. बिना BaaS के इसके बेस स्मार्ट 30kWh वेरिएंट की कीमत 9.69 लाख रुपये है. लेकिन BaaS प्लान को चुनने पर ये कीमत दो हिस्सों में बंट जाती है. इस कार के चेसिस की कीमत 6.49 लाख हो जाती है और बैटरी की कीमत 3.2 लाख अलग हो जाती है.

बाकी बची बैटरी की कीमत को ग्राहक मैक्सिमम 8 साल की आसान किस्तों में चुका सकते हैं. अधिकांश ग्राहकों के 1,800 किलोमीटर के मंथली एवरेज सफर को ध्यान में रखते हुए टाटा का दावा है कि इसका मासिक खर्च लगभग 4,688 रुपये के करीब आता है.

Hyundai Creta Electric: 7 लाख तक की बचत

BaaS शुरुआती कीमत: 10.99 लाख रुपये + 3.9 रुपये प्रति किलोमीटर

Hyundai Creta Electric को आप बिना BaaS के 18.03 लाख की शुरूआती कीमत पर खरीद सकते हैं. हुंडई मोटर्स ने जुलाई 2026 में अपनी Creta Electric के लिए BaaS विकल्प पेश करके बाजार में तहलका मचा दिया था. Hyundai Creta Electric के सामान्य बेस मॉडल (Executive 42kWh) की शोरूम कीमत 18.03 लाख रुपये है. लेकिन BaaS ऑप्शन के साथ कार खरीदने पर आपको सीधे 7.04 लाख की भारी बचत होती है.

इसके तहत कार की शुरुआती शोरूम कीमत केवल 10.99 लाख रुपये रह जाती है. इसके बाद आपको केवल 3.9 रुपये प्रति किलोमीटर की दर से बैटरी का किराया देना होगा. 

Maruti Suzuki e Vitara: मारुति सुजुकी फैन्स के लिए बेस्ट

BaaS शुरुआती कीमत: 10.99 लाख रुपये + 3.99 रुपये प्रति किलोमीटर

मारुति सुजुकी की पहली ऑल-इलेक्ट्रिक एसयूवी 'e Vitara' भी शानदार BaaS स्कीम के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध है. बिना BaaS के इसको 15.99 लाख रुपये की शुरूआती कीमत पर खरीदा जा सकता है. 49kWh बैटरी पैक वेरिएंट (Delta) के लिए बिना बैटरी के शोरूम कीमत 10.99 लाख है और इसका किराया 3.99 रुपये प्रति किलोमीटर है. जबकि बिना BaaS के इसकी कीमत 15.99 लाख से शुरू है.

हालांकि, 61kWh बड़ा बैटरी पैक वेरिएंट (Zeta & Alpha) के लिए शुरुआती शोरूम कीमत 11.99 लाख से शुरू होती है. इसका बैटरी किराया 4.39 प्रति किलोमीटर तय किया गया है. बिना BaaS के इसकी कीमत 17.49 लाख से शुरू होती है.

ये भी पढ़ें- 34.43 KM का माइलेज, कीमत 5.97 लाख से शुरू, पहली बार कार खरीदने वालों के लिए बेस्ट ऑप्शन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tata Tiago EV, Maruti E Vitara, Creta EV, Car, Tata
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com