विज्ञापन

Renault Duster ने क्रैश टेस्ट में मचाया धमाल! 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग के साथ बनी सबसे सुरक्षित SUV

Renault Duster की कीमत ₹10.49 लाख से ₹18.49 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच है. ड्यूल-टोन कलर ऑप्शन के लिए आपको लगभग ₹20,000 एक्स्ट्रा देने होंगे.

Renault Duster ने क्रैश टेस्ट में मचाया धमाल! 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग के साथ बनी सबसे सुरक्षित SUV
Renault Duster ने सेफ्टी में बना नया बेंचमार्क

Renault Duster ने भारत के Bharat New Car Assessment Program (BNCAP) क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल की है. यह SUV अब भारत की सबसे सुरक्षित गाड़ियों में शामिल हो गई है. इसने एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (AOP) में 32 में से 30.49 नंबर और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (COP) में 49 में से 45 नंबर हासिल किए हैं. खास बात यह है कि यह रेटिंग Duster के सभी वेरिएंट्स पर लागू होती है, जिससे हर ग्राहक को समान सेफ्टी मिलती है.

Latest and Breaking News on NDTV

एडल्ट सेफ्टी में शानदार प्रदर्शन

BNCAP टेस्ट में Renault Duster ने एडल्ट सेफ्टी के मामले में बेहतरीन स्कोर किया. फ्रंटल ऑफसेट टेस्ट में इसे 16 में से 14.49 अंक मिले, जबकि साइड इम्पैक्ट टेस्ट में इसने पूरे 16 अंक हासिल किए. ड्राइवर के सिर, गर्दन, जांघ और पेल्विस के लिए ‘गुड' सेफ्टी रेटिंग दी गई है, जबकि छाती और पैर के निचले हिस्से में ‘एडिक्वेट' यानी ठीक-ठाक सुरक्षा मिली. को-ड्राइवर के लिए भी कुल मिलाकर ‘गुड' सेफ्टी रेटिंग मिली, जिससे यह साफ होता है कि यह SUV सामने बैठे दोनों लोगों के लिए काफी सुरक्षित है.

Latest and Breaking News on NDTV

बच्चों की सुरक्षा में भी दमदार

बच्चों की सुरक्षा के मामले में भी Renault Duster ने अच्छा प्रदर्शन किया है. इसमें 18 महीने और 3 साल के बच्चों के डमी टेस्ट किए गए, जिसमें इसने डायनामिक स्कोर में पूरे 24 नंबर हासिल किए. इसके अलावा चाइल्ड रेस्ट्रेंट सिस्टम (CRS) इंस्टॉलेशन में भी इसे पूरे 12 नंबर मिले. हालांकि व्हीकल असेसमेंट स्कोर थोड़ा कम यानी 13 में से 9 रहा, लेकिन कुल मिलाकर इसे 49 में से 45 नंबर मिले, जो काफी अच्छा माना जाता है.

Latest and Breaking News on NDTV

Renault Duste के सेफ्टी फीचर्स की लिस्ट

नई Renault Duster में कई जरूरी सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं. इसमें 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), हिल-होल्ड कंट्रोल, हिल-डिसेंट कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और सभी सीटों के लिए 3-पॉइंट सीट बेल्ट शामिल हैं. इसके अलावा ISOFIX एंकर भी दिए गए हैं, जिससे बच्चों की सीट को सुरक्षित तरीके से लगाया जा सकता है. टॉप वेरिएंट में ADAS जैसे एडवांस फीचर्स भी मिलते हैं, जिनमें एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, ऑटो इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन कीप असिस्ट और ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन शामिल हैं.

Renault Duster की कीमत

Renault Duster की कीमत ₹10.49 लाख से ₹18.49 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच है. ड्यूल-टोन कलर ऑप्शन के लिए आपको लगभग ₹20,000 एक्स्ट्रा देने होंगे.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com