विज्ञापन

Maruti Suzuki Brezza Facelift: नए अवतार में आ रही है ब्रेज़ा! जानिए लीक हुई खूबियां

Maruti Suzuki जल्द ही ब्रेज़ा का नया फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च करने जा रही है. इस बार Brezza Facelift में आपको वेंटिलेटेड सीटें, दमदार टर्बो-पेट्रोल इंजन और बूट स्पेस बचाने के लिए अंडरबॉडी सीएनजी (CNG) सेटअप मिलेगा. जानिए पूरी डिटेल्स.

Maruti Suzuki Brezza Facelift: नए अवतार में आ रही है ब्रेज़ा! जानिए लीक हुई खूबियां
Brezza Facelift में नीचे छुपे होंगे CNG सिलेंडर, मिलेगा टर्बो इंजन का डबल मजा
Maruti Suzuki Brezza Facelift (Image For Representation)

Maruti Suzuki जल्द ही बाजार में अपनी पॉपुलर SUV ब्रेज़ा का नया फेसलिफ्ट (Brezza Facelift) अवतार उतारने जा रही है. हालांकि कंपनी ने अभी तक इसकी घोषणा नहीं की है, लेकिन टेस्टिंग के दौरान इस कार को कई बार देखा जा चुका है. लीक हुई रिपोर्ट्स के मुताबिक, नई ब्रेज़ा के बाहरी लुक में तो कुछ छोटे-मोटे बदलाव होंगे, लेकिन इसके इंजन और फीचर्स की लिस्ट में ऐसे बड़े अपग्रेड होने जा रहे हैं जो आपको हैरान कर देंगे.

अब मिलेगा Fronx वाला दमदार टर्बो इंजन

इस SUV में अब मौजूदा 1.5-लीटर इंजन के साथ-साथ एक दूसरा नया इंजन ऑप्शन भी दिया जाएगा. यह मारुति का पॉपुलर 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन होगा, जो इस समय Fronx में इस्तेमाल किया जाता है. फ्रॉन्क्स में यह इंजन 100 हॉर्सपावर और 147 एनएम का टॉर्क देता है, लेकिन ब्रेजा के लिए मारुति इसकी पावर को थोड़ा और बढ़ा सकती है. 1200 सीसी से कम होने के कारण इस इंजन पर टैक्स का फायदा भी मिलेगा, जिससे कार की कीमत बजट में रह सकती है.

दिल्ली वालों की मौज! अब संडे को भी निपटेंगे सारे ट्रैफिक चालान,  जानिए तारीख और पूरा तरीका

अंडरबॉडी CNG: बूट स्पेस की टेंशन खत्म

नई ब्रेज़ा फेसलिफ्ट में कंपनी 'अंडरबॉडी-माउंटेड सीएनजी' सेटअप देने जा रही है. इसका मतलब है कि CNG सिलेंडर गाड़ी के फर्श के नीचे फिट किए जाएंगे, जिससे कार की डिग्गी पूरी तरह खाली रहेगी और आपको सामान रखने के लिए भरपूर जगह मिलेगी. 

इसके अलावा नई ब्रेज़ा फेसलिफ्ट में पहली बार फ्रंट वेंटिलेटेड सीटें दी जाएंगी. यह फीचर चिलचिलाती गर्मियों में कार के सफर को बेहद आरामदायक बना देगा. हालांकि, यह शानदार फीचर केवल कार के टॉप-एंड वेरिएंट्स तक ही सीमित रहने की उम्मीद है.

नई ब्रेज़ा फेसलिफ्ट में ग्राहकों को 'पावर्ड सीट एडजस्टमेंट' का फीचर भी मिल सकता है. इसकी मदद से आप सिर्फ एक बटन दबाकर अपनी सीट को आगे-पीछे या ऊपर-नीचे सेट कर पाएंगे. यह फीचर आमतौर पर महंगी और लग्जरी गाड़ियों में ही देखने को मिलता है.

83 की उम्र में Defender दौड़ाते नजर आए Big B! सिर्फ 4 सेकंड में 100 की रफ्तार पकड़ती है ये SUV

कब होगी लॉन्च और क्या होगी टक्कर?

कयास लगाए जा रहे हैं कि आने वाले कुछ ही महीनों में मारुति इस कार की कीमतों और लॉन्च डेट का एलान कर सकती है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maruti Brezza Facelift 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com