विज्ञापन

83 की उम्र में Defender दौड़ाते नजर आए अमिताभ बच्चन! सिर्फ 4 सेकंड में 100 की रफ्तार पकड़ती है ये SUV

Amitabh Bachchan, 83 साल की उम्र में लैंड रोवर Defender Octa ड्राइव करते नजर आए हैं. देखिए इस 635 हॉर्सपावर वाली ढाई करोड़ की सबसे ताकतवर SUV का वायरल वीडियो और इसकी खूबियां.

83 की उम्र में Defender दौड़ाते नजर आए अमिताभ बच्चन! सिर्फ 4 सेकंड में 100 की रफ्तार पकड़ती है ये SUV
Big B ने खुद ड्राइव की ढाई करोड़ की यह सबसे ताकतवर SUV

83 साल की उम्र में अमिताभ बच्चन एक लैंड रोवर डिफेंडर ऑक्टा दौड़ाते नजर आए. यह कोई साधारण गाड़ी नहीं है, बल्कि लैंड रोवर की सबसे पावरफुल और खतरनाक ऑफ-रोड SUV 'Defender Octa है. इस गाड़ी को चलाया बिग बी ने लेकिन यह है उनके बेटे और बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन की. अमिताभ बच्चन के इस वीडियो की चर्चा सोशल मीडिया पर खूब हो रही है क्योंकि इस गाड़ी को चलाना हर किसी के बस की बात नहीं है.

Land Rover Defender इस समय इंडियन सेलिब्रिटीज के बीच सबसे ज्यादा पॉपुलर लग्जरी SUV बन चुकी है. अपनी गजब की रोड प्रेजेंस और आलीशान केबिन के कारण यह हर बड़े स्टार की पहली पसंद है. बच्चन परिवार के अलावा इस लिस्ट में सनी देओल, अर्जुन कपूर, सुनील शेट्टी, अनिल कपूर, संजय दत्त और सोनम बाजवा जैसे बड़े नाम शामिल हैं. लेकिन जो मॉडल अमिताभ बच्चन चला रहे हैं, वह इस सीरीज का सबसे टॉप और सबसे महंगा मॉडल है.

भारत में कीमत ₹2.59 करोड़

Land Rover ने अपनी इस स्पेशल डिफेंडर ऑक्टा को भारत में ₹2.59 करोड़ (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था. यह गाड़ी नॉर्मल डिफेंडर के मुकाबले कहीं ज्यादा चौड़ी और मस्कुलर दिखती है. इसमें एक बड़ी ग्रिल, उभरे हुए व्हील आर्च और ऑल-सीजन टायर्स के साथ बड़े 22-इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं. बिग बी जिस कार को चला रहे हैं, वह इसके बेहद खूबसूरत पेट्रा कॉपर (Petra Copper) कलर में है, जो सड़क पर चलते हुए हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच लेती है.

क्या आपने देखा Tata का 'फ्यूचर कार प्लान'? 2031 तक हर सड़क पर दौड़ेगी ये 15 गाड़ियां

डिफेंडर का केबिन

बाहर से जितनी रफ एंड टफ है, अंदर से यह कार उतनी ही आलीशान है. डिफेंडर ऑक्टा के केबिन में आपको 11.4-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. इसके साथ ही इसमें बेहद प्रीमियम सेमी-एनिलिन लेदर की सीटें दी गई हैं. सफर के दौरान कोल्ड ड्रिंक्स या पानी को ठंडा रखने के लिए इसके सेंटर कंसोल में एक मिनी-फ्रिज (Mini-Fridge) भी इन-बिल्ट दिया गया है, जो इसके कम्फर्ट को कई गुना बढ़ा देता है.

Latest and Breaking News on NDTV

BMW V8 इंजन

इस गाड़ी की असली ताकत इसके बोनट के नीचे छिपी है. इसमें बीएमडब्ल्यू से लिया गया 4.4-लीटर का ट्विन-टर्बो V8 माइल्ड-हाइब्रिड इंजन लगा है. यह इंजन 635 हॉर्सपावर की ताकत और 750 एनएम का टॉर्क पैदा करता है. जब इसे ऑफ-रोड लॉन्च मोड में डाला जाता है, तो इसका टॉर्क बढ़कर 800 एनएम तक पहुंच जाता है. 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स वाली यह 4x4 एसयूवी महज 3.8 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड 250 किमी प्रति घंटा है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Defender Octa, Amitabh Bachchan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com