भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में ऑफ-रोडिंग SUV सेगमेंट के बेताज बादशाह Mahindra ने अपनी सबसे लोकप्रिय SUV Thar के इलेक्ट्रिक अवतार पर काम बेहद तेज कर दिया है. Mahindra की इलेक्ट्रिक Thar को कंपनी ने Vision T कांसेप्ट के रूप में दिखाया था. अब इसको पहली बार भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. सड़क पर दिखे इस टेस्ट म्यूल से साफ हो गया है कि कांसेप्ट मॉडल का रफ-एंड-टफ डिजाइन रियल प्रोडक्शन वर्जन में देखने को मिलेगा.
आपको बता दें कि Vision T उन चार प्राइमरी कांसेप्ट मॉडल्स में से एक है जिन्हें महिंद्रा के बिल्कुल नए NU_IQ प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जा रहा है. इस नए प्लेटफार्म पर आधारित SUV कारों का प्रोडक्शन साल 2027 से शुरू होने वाला है.
नई इलेक्ट्रिक Thar का लुक
सड़क पर स्पॉट किए गए टेस्टिंग कार में कांसेप्ट मॉडल की कई लाजवाब बाहरी खूबियों को बरकरार रखा गया है. इसमें Thar परिवार के सिग्नेचर अपराइट विंडस्क्रीन, फ्लैट बोनट, चौकोर व्हील आर्चेस और भारी-भरकम बॉडी क्लैडिंग को साफ देखा जा सकता है. ये इसे पुराना क्लासिक थार लुक देते हैं. ये टेस्ट व्हीकल 5-डोर लेआउट के साथ स्पॉट हुआ है जो इसे डेली यूज के लिए अधिक प्रैक्टिकल बनाता है. इसके पिछले दरवाजे पर थार की पहचान बन चुका स्पेयर व्हील भी फिट किया गया है. हालांकि कांसेप्ट मॉडल के मुकाबले प्रोडक्शन मॉडल थोड़ा कंन्वेशनल दिखता है, लेकिन महिंद्रा ने इसके रफ-एंड-टफ ऑफ-रोड कैरेक्टर में कोई कमी नहीं की है.
लीक हुआ हाई-टेक केबिन इंटीरियर
लीक हुई फोटो के अनुसार, इसके टेस्ट म्यूल में एक बड़ा डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, और रफ रास्तों पर पकड़ बनाने के लिए डैशबोर्ड के दोनों ओर बड़े ग्रैब हैंडल्स दिए गए हैं. हालांकि कांसेप्ट मॉडल में एक बहुत बड़ी वर्टिकल टचस्क्रीन और एक अलग होरिजेंटल डिस्प्ले दिया गया था, लेकिन रियल गाड़ी को ग्राहकों के लिए आसान बनाने के लिए कंपनी इसमें थोड़ा ट्रेडिशनल और मैनेजेबल स्टीयरिंग व्हील व गियर सेलेक्टर दे रही है. इससे केबिन बहुत ज्यादा बिखरा नहीं लगता है.
🚨 THE THAR IS GOING ELECTRIC. Mahindra's Thar EV has been spotted testing for the FIRST TIME — bringing the Thar.e concept one step closer to reality. ✅ Born-electric INGLO platform ✅ Expected AWD capability ✅ Rugged, boxy SUV design ✅ Built for electric off-road capability ✅ Production specs still under wraps The big question: Can an electric Thar deliver the same off-road attitude as the ICE Thar? This could be one of Mahindra's most interesting EVs yet.
— AUTO INTEL INDIA (@AUTOINTELIN) October 4, 2026
यह भी पढ़ें- 23.6KM का बंपर माइलेज, कीमत 8.29 लाख से शुरू, सबसे सस्ती डीजल कारें
पेट्रोल, डीजल और हाइब्रिड को सपोर्ट करने वाला प्लेटफॉर्म
इस नई थार इलेक्ट्रिक की सबसे बड़ी ताकत इसका बिल्कुल नया NU_IQ आर्किटेक्चर है. जहां पुराना Thar.e कांसेप्ट केवल Pure EV के रूप में सोचा गया था, वहीं नया NU_IQ प्लेटफॉर्म पूरी तरह से लचीला है. ये प्लेटफॉर्म पेट्रोल, डीजल, हाइब्रिड और शुद्ध इलेक्ट्रिक तीनों तरह के पावरट्रेन को आसानी से सपोर्ट कर सकता है. अभी थार और Thar Roxx में इस्तेमाल होने वाले भारी लैडर-फ्रेम चेसिस से अलग, ये नई गाड़ी इंडिपेंडेंट रियर सस्पेंशन के साथ आएगी, जो इसकी राइड क्वालिटी और आराम को कई गुना बढ़ा देगा.
ये प्लेटफॉर्म फ्रंट-व्हील-ड्राइव आधारित है, लेकिन इसे इस तरह इंजीनियर किया गया है कि इसमें ऑल-व्हील-ड्राइव (AWD) को भी बेहद आसानी से शामिल किया जा सकता है. इससे महिंद्रा बिना भारी गियरबॉक्स सेटअप के भी थार की बेजोड़ ऑफ-रोडिंग क्षमता को बरकरार रख सकेगी.
लॉन्च टाइमलाइन और पावर स्पेसिफिकेशन्स
महिंद्रा ने अभी तक इस नई थार के फाइनल नाम, बैटरी कैपिसिटी, रेंज या मोटर पावर की घोषणा नहीं की है. लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये ईवी महिंद्रा की आने वाली BE 6 और XEV 9e के साथ अपनी बैटरी और इलेक्ट्रिक मोटर तकनीक को शेयर कर सकती है. महिंद्रा ने कन्फर्म किया है कि NU_IQ प्लेटफॉर्म पर आधारित एसयूवी कारों का प्रोडक्शन साल 2027 से शुरू होगा. ये नई थार इस प्लेटफॉर्म पर लॉन्च होने वाली शुरुआती गाड़ियों के ठीक बाद बाजार में उतारी जाएगी.
यह भी पढ़ें- अब तो सीधे घर आएगी Creta! नवरात्रि पर Hyundai का दमदार ऑफर, i10 और i20 पर भी बंपर छूट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं