विज्ञापन

पंजाब में गन प्वाइंट पर महिंद्रा XUV500 लूटकर फरार बदमाश, पंजाब से जम्मू-कश्मीर तक अलर्ट, पठानकोट-जम्मू नेशनल हाईवे की घटना

पंजाब के पठानकोट जिले में संदिग्ध हमलावरों ने हथियारों के दम पर एक कार लूट ली और फिर वहां से फरार हो गए. इसके बाद पंजाब और जम्मू-कश्मीर में अलर्ट जारी किया गया है.

पंजाब में गन प्वाइंट पर महिंद्रा XUV500 लूटकर फरार बदमाश, पंजाब से जम्मू-कश्मीर तक अलर्ट, पठानकोट-जम्मू नेशनल हाईवे की घटना
Punjab Police Alert
NDTV
पठानकोट:

पंजाब के सीमावर्ती इलाके में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. इसमें पठानकोट-जम्मू नेशनल हाईवे सुजानपुर के पास डाउनटाउन इलाके में हथियारबंद बदमाशों ने गनपॉइंट पर सफेद महिंद्रा XUV500 गाड़ी की लूट कर फरार हो गए. लूटी गई कार का नंबर PB35AA-9902 है, जो बमियाल के एक शख्स के नाम पर दर्ज कार है. पंजाब और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इंटर-स्टेट बॉर्डर पर अलर्ट जारी कर दिया है. गुरदासपुर जम्मू अमृतसर नेशनल हाईवे बाबरी बाईपास हाईटेक नाके पर भी अलर्ट जारी कर दिया गया है. आने जाने वाले वाहनों की जांच की जा रही है. पंजाब और जम्मू-कश्मीर की सीमाएं पाकिस्तान से मिलती हैं. पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई अक्सर माहौल बिगाड़ने के लिए घटनाएं करती रहती हैं. राजस्थान के गंगानगर में हुए ब्लास्ट के पीछे भी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियों का हाथ पाया गया है. 

गुरदासपुर में गोलियों से छलनी मिला हेड कांस्टेबल का शव

गुरदासपुर के गांव कृष्णा नगर के रहने वाले पंजाब पुलिस के हेड कांस्टेबल विनोद कुमार पुत्र सरदारी लाल का गांव मानकौर बाईपास के नजदीक संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई वही कांस्टेबल के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल गुरदासपुर में भेज दिया है और पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है. वहीं मृतक पंजाब पुलिस के हेड कांस्टेबल की माता कुंती देवी और भाई राम लाल ने बताया कि उनके भाई को किसी अज्ञात व्यक्ति ने हेड कांस्टेबल विनोद कुमार को गोली मारी है.जानकारी के अनुसार, विनोद कुमार हेड कांस्टेबल पुलिस ट्रेनिंग सेंटर से अपने घर लौट रहा था. रात करीब 9:15 बजे उसने अपने भाई को फोन कर बताया कि वह पुराना शाला के नजदीक पहुंच गया है. उसने अपने भाई से कहा कि वह करीब 15 मिनट बाद बाईपास पर आकर उसे ले जाए. लेकिन जब उसका भाई उसे लेने के लिए बाईपास पर पहुंचा तो विनोद वहां नहीं मिला. इसके बाद परिवार और अन्य लोगों ने उसकी काफी तलाश की. कुछ समय बाद उसकी लाश बरामद हुई.

परिवार ने लूटपाट के इरादे से हत्या की साजिश जताई

परिवार के सदस्यों, जिनमें मृतक का भाई राम लाल, माता कुंती देवी के अनुसार शव की हालत देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था कि विनोद को गोली मारी गई है. परिवार का यह भी कहना है कि मृतक का सामान उसके पास नहीं था. ऐसे में परिवार ने लूटपाट के इरादे से हत्या किए जाने की आशंका जताई है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि मृतक विनोद कुमार सुजानपुर में तैनात था. प्रमोशन के बाद वह पुलिस ट्रेनिंग सेंटर जहानखेलां में ट्रेनिंग के लिए गया था. उसे ट्रेनिंग के सिलसिले में संगरूर भेजा गया था और वह देर रात संगरूर से वापस लौट रहा था. विनोद कुमार अपने पीछे दो छोटे बच्चे राघव 9 वर्ष और रिंस 5 वर्ष को छोड़ गया है. इस घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pathankot Air Base, Pathankot-Jammu National Highway, Terror Alert, Mahindra XUV 500, Punjab News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com