विज्ञापन

पहली बार हाइब्रिड अवतार में दिखेगी सबकी चहेती Creta, सिंगल चार्ज में करेगी 400 किमी का सफर

हुंडई मोटर्स अगले 18 महीनों में भारतीय बाजार में तीन बड़ी गाड़ियां लॉन्च करने जा रही है. इसमें टाटा पंच ईवी को टक्कर देने वाली नई माइक्रो इलेक्ट्रिक SUV, पहली बार क्रेटा हाइब्रिड और स्पोर्टी बेयॉन शामिल हैं. जानें पूरी डिटेल्स.

पहली बार हाइब्रिड अवतार में दिखेगी सबकी चहेती Creta, सिंगल चार्ज में करेगी 400 किमी का सफर
Hyundai ला रही है पानी के भाव में नई इलेक्ट्रिक कार, फीचर्स हैं एकदम लीक से हटकर

Hyundai Motors अगले 18 महीनों के भीतर भारत में बैक-टू-बैक कई गाड़ियां लॉन्च करने का मन बना चुकी है. इस नए लाइनअप में सबसे बड़ा धमाका टाटा पंच ईवी (Tata Punch EV) को टक्कर देने वाली एक सस्ती माइक्रो इलेक्ट्रिक SUV होगी. इसके साथ ही कंपनी अपनी सबसे पॉपुलर कार क्रेटा को पहली बार हाइब्रिड इंजन के साथ उतारने वाली है. इस लिस्ट में एक बेहद स्पोर्टी मिड-साइज SUV 'बेयॉन' भी शामिल है. 

दिल्ली बॉर्डर का जाम हमेशा के लिए खत्म! MCD ला रहा है बिना रुकने वाला 'जादुई' टोल सिस्टम, जानिए कैसे कटेगा Tax

Hyundai की माइक्रो eSUV

Hyundai एक नई माइक्रो इलेक्ट्रिक SUV पर काम कर रही है, जिसका कोडनेम 'HE1i' रखा गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह बजट-फ्रेंडली कार दो अलग-अलग LFP (लिथियम आयरन फॉस्फेट) बैटरी पैक ऑप्शन्स के साथ आ सकती है. सबसे खास बात यह है कि यह छोटी कार सिंगल चार्ज में 400 किलोमीटर तक की दमदार रेंज देने में सक्षम होगी, जो बजट इलेक्ट्रिक सेगमेंट में एक गेम चेंजर साबित हो सकता है.

पहली बार नए अवतार में दिखेगी क्रेटा हाइब्रिड

हुंडई की क्रेटा (Creta) हमेशा से ही मिड-साइज SUV सेगमेंट की किंग रही है. अब कंपनी इसे और भी ज्यादा माइलेज और एडवांस टेक्नोलॉजी से लैस करने जा रही है. अगले साल यानी 2027 की शुरुआत में क्रेटा को पहली बार हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ लॉन्च किया जाएगा. इस कार में 1.5-लीटर का दमदार पेट्रोल इंजन मिलेगा जो हाइब्रिड सिस्टम से जुड़ा होगा. इसका सीधा फायदा कार के माइलेज पर पड़ेगा, जिससे भारी ट्रैफिक में भी यह कार जेब पर बिल्कुल भारी नहीं पड़ेगी और मारुति की हाइब्रिड कारों को सीधी टक्कर देगी.

आ रही है नई Tata Sierra EV, 1 चार्ज में दौड़ेगी 500km! लग्जरी फीचर्स के साथ इस दिन होगी लॉन्च

इस सितंबर आ रही है स्पोर्टी SUV 'बेयॉन'

अगर आप एक स्पोर्टी और यूनिक लुक वाली गाड़ी की तलाश में हैं, तो हुंडई का यह सरप्राइज आपके लिए ही है. कंपनी इसी साल सितंबर के महीने में अपनी नई मिड-साइज SUV 'Bayon' (बेयॉन) को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. इस कार का डिजाइन बेहद एग्रेसिव और स्पोर्टी होगा. परफॉर्मेंस के दीवानों के लिए इसमें पहली बार 1.2-लीटर का टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है, जो शानदार पिकअप और ड्राइविंग थ्रिल ऑफर करेगा.

अगले 18 महीने क्यों हैं ऑटो सेक्टर के लिए खास?

हुंडई का यह नया एक्शन प्लान साफ तौर पर दिखाता है कि कंपनी भारत में केवल पारंपरिक पेट्रोल-डीजल गाड़ियों पर निर्भर नहीं रहना चाहती. कंपनी का फोकस अब तेजी से बढ़ते इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड मार्केट पर है. जहां एक तरफ माइक्रो ईवी के जरिए आम मध्यमवर्गीय परिवारों को टारगेट किया जाएगा, वहीं क्रेटा हाइब्रिड उन लोगों की पसंद बनेगी जो प्रीमियम लुक के साथ गजब का माइलेज चाहते हैं. अगले 18 महीनों में हुंडई के इन तीन बड़े लॉन्च से ग्राहकों के पास गाड़ी चुनने के बेहतरीन विकल्प मौजूद होंगे.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Creta, Hyundai
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com