विज्ञापन

आज हुंडई की कार बुक करने पर बचा सकते हैं हजारों रुपये, 1 जून से बढ़ने वाले हैं दाम

हुंडई ने 1 जून से अपनी कारों की कीमतों में 12,800 रुपये तक की बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है. इनपुट कॉस्ट बढ़ने की वजह से कंपनी ने ये फैसला लिया. अगर आप नई कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो आज यानी 31 मई को बुकिंग करके हजारों रुपये बचा सकते हैं.

आज हुंडई की कार बुक करने पर बचा सकते हैं हजारों रुपये, 1 जून से बढ़ने वाले हैं दाम
Hyundai India

अमेरिका-ईरान जंग का असर अब धीरे-धीरे दिखना शुरू हो गया है. जहां एक तरफ देश में पेट्रोल-डीजल और गैस की कीमतें बढ़ रही हैं, वहीं दूसरी तरफ एफएमसीजी कंपनियों से लेकर कार बनाने वाली कंपनियों ने अपने प्रोडक्ट पर दाम बढ़ाने का ऐलान कर दिया है. ऑटो मार्केट की बात करें तो पहले मारुति ने अपनी गाड़ियों की कीमतें बढ़ाईं फिर इसके बाद हुंडई ने भी 1 जून से अपनी सभी गाड़ियों को महंगा कर दिया. ऐसे में अगर आप आज यानी 31 मई को ही अपनी पसंदीदा हुंडई कार बुक कर लेते हैं, तो आप हजारों रुपये बचा सकते हैं.

इनपुट कॉस्ट बढ़ने से कंपनी पर बढ़ा दबाव

ऑटोमोबाइल सेक्टर में कच्चे माल की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. कंपनी के अनुसार, इनपुट कॉस्ट में बढ़ोतरी की वजह से गाड़ियों की कीमतें बढ़ाना मजबूरी बन गया है. इस इजाफे का कुछ हिस्सा अब ग्राहकों पर डाला जा रहा है. ऐसे में हुंडई अपनी कारों की कीमतों में 12,800 तक की बढ़ोतरी कर रही है. ये बढ़ोतरी अलग-अलग मॉडल्स, उनके वेरिएंट्स और फ्यूल टाइप के आधार पर अलग हो सकती है.

आज बुकिंग करने पर होगा फायदा?

कार कंपनियों का नियम होता है कि अगर आप कीमत बढ़ने से पहले कार की बुकिंग ऑफिशियल तौर पर करा लेते हैं, तो कई मामलों में आपको प्राइस प्रोटेक्शन का फायदा मिल जाता है. यानी बुकिंग के समय जो कीमत थी, डिलीवरी के समय भी आपको वही कीमत चुकानी होगी. इसलिए, अगर आप आज शोरूम जाकर या ऑनलाइन हुंडई की कार बुक करते हैं, तो आप इस 12,800 रुपये तक की सीधी बढ़ोतरी से बच सकते हैं.

किन गाड़ियों पर पड़ेगा असर?

हुंडई के पोर्टफोलियो में इस समय एक से बढ़कर एक गाड़ियां हैं. ग्राहकों के बीच माइक्रो-एसयूवी हुंडई एक्सटर, प्रीमियम हैचबैक i20, सेडान वर्ना और देश की चहेती एसयूवी हुंडई क्रेटा जैसी गाड़ियों की कीमतों में बदलाव देखने को मिलेगा. इसके साथ ही एंट्री-लेवल कार ग्रैंड आई10 नियोस भी महंगी हो जाएंगी.

आज बुकिंग कराने से कम होगी ईएमआई

ऐसे में आप कार के लिए लोन लेने की सोच रहे हैं, तो बढ़ी हुई कीमतों का आपकी ईएमआई पर भी असर देखने को मिलेगा. इसलिए आज बुकिंग करके आप ना सिर्फ कार की कीमत बचाएंगे, बल्कि अपनी मंथली ईएमआई को भी कम से कम रख पाएंगे.

ये भी पढ़ें- RBI की पॉलिसी और GDP डेटा तय करेंगे निफ्टी-सेंसेक्स की चाल, निवेश से पहले जान लें ये 5 बड़े ट्रिगर्स

लेखक के बारे में
img
शुभम उपाध्याय
shubham.upadhyay@ndtv.com
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hyundai Car Price Hike, Hyundai India Price Increase June 2026, Save On Hyundai Cars, Hyundai Booking Discount, Car Price Hike June 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com