विज्ञापन

Hyundai कार खरीदने वालों को झटका! 1 जून से बढ़ी कीमतें, कुछ मॉडल होंगे ₹12,800 तक महंगे

Hyundai के अनुसार कीमतों में बढ़ोतरी के पीछे कई कारण हैं. सबसे बड़ा कारण उत्पादन में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल की बढ़ती कीमतें हैं.

Hyundai कार खरीदने वालों को झटका! 1 जून से बढ़ी कीमतें, कुछ मॉडल होंगे ₹12,800 तक महंगे
1 जून से महंगी Hyundai की कारें

Hyundai Motor India ने 1 जून 2026 से अपनी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है. कंपनी के अनुसार अलग-अलग मॉडल्स और वेरिएंट्स की कीमतों में अधिकतम 12,800 रुपये तक की वृद्धि की जाएगी. Hyundai की ओर से इस साल यह दूसरी प्राइस हाइक होगी. इससे पहले जनवरी 2026 में कंपनी ने अपनी कारों की कीमतों में औसतन 0.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी.

इसके बाद अप्रैल 2026 में कंपनी ने घोषणा की थी कि मई 2026 से कारों की कीमतें 1 प्रतिशत तक बढ़ाई जाएंगी. हालांकि बाद में कंपनी ने ग्राहकों के हितों को ध्यान में रखते हुए इस फैसले को एक महीने के लिए टाल दिया. अब नई कीमतें 1 जून 2026 से लागू हो रही हैं.

Maruti Suzuki कार खरीदने वालों को बड़ा झटका! 1 जून से बढ़ी कीमतें, कुछ मॉडल होंगे ₹30,000 तक महंगे

क्यों बढ़ रही हैं कारों की कीमतें?

Hyundai के अनुसार कीमतों में बढ़ोतरी के पीछे कई कारण हैं. सबसे बड़ा कारण उत्पादन में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल की बढ़ती कीमतें हैं. स्टील, एल्यूमिनियम, प्लास्टिक, इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स और अन्य जरूरी सामग्री पहले की तुलना में अधिक महंगी हो गई हैं. इसके अलावा परिवहन, लॉजिस्टिक्स और संचालन से जुड़े खर्चों में भी वृद्धि हुई है.

कंपनी का कहना है कि वह लगातार लागत को नियंत्रित करने की कोशिश कर रही है, लेकिन बढ़ते खर्च का कुछ हिस्सा बाजार में ट्रांसफर करना जरूरी हो गया है. इसी वजह से चुनिंदा मॉडल्स और वेरिएंट्स की कीमतों में मामूली बढ़ोतरी की जा रही है.

झटका! 1 जून से महंगी हो रही हैं KTM बाइक्स, जानिए कितनी ढीली करनी होगी जेब

किन कारों पर पड़ेगा असर?

Hyundai के लगभग पूरे पोर्टफोलियो पर इस प्राइस हाइक का असर देखने को मिल सकता है. कंपनी भारतीय बाजार में कई SUV और सेडान कैटेगरी दोनों ही बेचती है जैसे सेडान, हैचबैक और इलेक्ट्रिक. SUV सेगमेंट में Hyundai Exter, Hyundai Venue, Hyundai Creta और Hyundai Alcazar शामिल हैं.वहीं, सेडान कैटेगरी में Hyundai Aura और Hyundai Verna उपलब्ध हैं. वहीं, हैचबैक सेगमेंट में Hyundai Grand i10 Nios और Hyundai i20 ग्राहकों की पसंदीदा कारों में शामिल हैं. 

नई कीमतों का असर इन इलेक्ट्रिक वाहनों पर भी पड़ सकता है. हालांकि हर मॉडल और वेरिएंट के लिए बढ़ोतरी अलग-अलग होगी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com