उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने राज्य के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती की तैयारी तेजी से शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में 60,000 पद खाली हैं. शहरी क्षेत्रों में 11,508 और ग्रामीण में 48,000 पद खाली हैं. दरअसल बेसिक शिक्षा में दो अलग-अलग कैडर होते हैं. जिसमें से एक शहरी और एक ग्रामीण कैडर हैं. शहरी क्षेत्रों के स्कूलों में सहायक टीचरों के 11,508 पद खाली हैं. आयोग को ऑफलाइन के जरिए इसकी जानकारी पहले ही भेज दी गई है. दूसरी ओर ग्रामीण कैडर के अंदर आनेवाले स्कूलों में करीब 48,000 पद खाली हैं. इसकी जानकारी भी विभाग को भेजी जा रही है. डेटा ऑनलाइन ई-अधियाचन पोर्टल पर अपलोड की प्रक्रिया में बताया जा रहा है.
भर्ती से जुड़ी जानकारी
इस भर्ती के तहत लगभग 60,000 शिक्षकों के पदों को भरा जाना है, जिसमें से
- ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों में 48,000 पद भरे जाएंगे.
- शहरी क्षेत्रों के स्कूलों में 11,508 शिक्षकों के पद पर नियुक्ती होगी.
बता दें कि लंबे समय से ग्रामीण कैडर में कोई भी भर्ती नहीं निकली है. साल 2018 में आखिरी बार ग्रामीण कैडर के स्कूलों में टीचर की भर्ती निकाली गई थी. भर्ती से जुड़ा नोटिफिकेशन जल्द ही जारी होने की उम्मीद है. नोटिफिकेशन जारी होते ही उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे.
क्या हो सकता है परीक्षा पैटर्न
इस साल एग्जाम के पैटर्न में कुछ बदलाव देखे जा सकते हैं. ये एग्जाम बहुविकल्पीय होगा. जिसकी अवधि कम से कम 2 घंटे हो सकती है. ये परीक्षा सितंबर तक होने की उम्मीद है.
क्या है आयु सीमा
इस भर्ती के लिए वो उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिनकी न्यूनतम आयु 21 साल की होगी. अधिकतम आयु 40 साल रखी गई है. वहीं उत्तर प्रदेश के मूल निवासी OBC, SC, ST और महिला उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 5 साल तक की छूट दी जाएगी.
ये भी पढ़ें- BEd recruitment 2026: Uttar Pradesh में निकली सरकारी टीचर्स की नौकरी, ऐसे करें एप्लाई
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं