Tata Moters अपनी सबसे आइकॉनिक कार 'सिएरा' को एक बिल्कुल नए इलेक्ट्रिक अवतार में वापस लाने के लिए पूरी तरह तैयार है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, Tata Sierra EV को 20 जून 2026 को भारत में लॉन्च किया जा सकता है. लॉन्चिंग के कुछ ही हफ्तों के भीतर इसकी डिलीवरी भी शुरू होने की उम्मीद है.
टाटा मोटर्स के इलेक्ट्रिक व्हीकल पोर्टफोलियो में Tata Sierra EV को एक बेहद खास जगह मिलने वाली है. इसे कंपनी की हालिया लॉन्च Curvv EV और अपकमिंग Harrier EV के बीच में प्लेस किया जाएगा.
डिजाइन के मामले में Tata Sierra EV अपने पुराने मस्कुलर लुक को बरकरार रखेगी, लेकिन इसमें कई एडवांस इलेक्ट्रिक बदलाव देखने को मिलेंगे. इसके फ्रंट में EV-स्पेसिफिक क्लोज्ड-ऑफ बॉडी कलर्ड ग्रिल दी जाएगी जो इसे बेहद क्लीन लुक देगी. इसके अलावा, गाड़ी में कनेक्टेड एलईडी लाइट बार, स्प्लिट हेडलैंप सेटअप और एलईडी फॉग लैंप्स मिलेंगे जो कॉर्नरिंग लाइट्स के साथ आएंगे. कार के रियर प्रोफाइल में भी फुल-विड्थ एलईडी लाइट बार, रूफ-माउंटेड स्पॉइलर, रियर डिफॉगर और एक खूबसूरत रियर वाइपर देखने को मिलेगा.
3 स्क्रीन वाला लग्जरी इंटीरियर और फीचर्स
टेस्टिंग के दौरान सामने आई तस्वीरों से पता चला है कि इस कार का केबिन बेहद हाई-टेक होने वाला है. इसके बेस वेरिएंट्स में भी ग्राहकों को 12.3 इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 10.25 इंच का फुल्ली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिल सकता है. वहीं, इसके टॉप-एंड वेरिएंट्स में आपको ट्रिपल-स्क्रीन (तीन स्क्रीन) वाला प्रीमियम लेआउट देखने को मिल सकता है. कार में 360-डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, वेंटिलेटेड सीट्स, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, पैनोरमिक सनरूफ और डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट वाला 12-स्पीकर JBL ऑडियो सिस्टम मिलेगा.
500 किमी की दमदार रेंज और बैटरी पैक
हालांकि टाटा मोटर्स ने अभी तक इसके बैटरी पैक की घोषणा नहीं की है, लेकिन ऑटो एक्सपर्ट्स का मानना है कि इसमें दो बैटरी ऑप्शन्स मिल सकते हैं. ग्राहकों को इसमें 55 kWh और 65 kWh के बैटरी पैक दिए जा सकते हैं, और यह भी संभव है कि इसके बड़े वेरिएंट्स में हैरियर ईवी वाली बड़ी बैटरी का इस्तेमाल किया जाए. रेंज की बात करें तो यह कार एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग 500 किलोमीटर तक का सफर आसानी से तय कर सकेगी, जो लंबे सफर के लिए एकदम परफेक्ट है.
लॉन्च डेट और बुकिंग
उम्मीद है कि 20 जून 2026 को इसकी कीमतों का खुलासा होते ही कंपनी इसकी बुकिंग भी शुरू कर देगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं