विज्ञापन

FASTag रिचार्ज करने का सबसे बेस्ट और आसान तरीका कौन-सा है? जानिए यहां!

FASTag Annual Pass एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. इसे पिछले साल लॉन्च किया गया था. इसका उद्देश्य बार-बार FASTag रिचार्ज की जरूरत को कम करना है.

FASTag रिचार्ज करने का सबसे बेस्ट और आसान तरीका कौन-सा है? जानिए यहां!
FASTag रिचार्ज करने के अलग-अलग तरीके

भारत में सड़क नेटवर्क तेजी से बढ़ रहा है और नए एक्सप्रेसवे बनने के साथ टोल सिस्टम भी मॉडर्न होता जा रहा है. अब कई जगहों पर बैरियर-फ्री टोल प्लाजा शुरू हो चुके हैं, जहां बिना रुके टोल कट जाता है. ऐसे में FASTag का इस्तेमाल पहले से ज्यादा जरूरी हो गया है. अगर FASTag में बैलेंस कम हो, तो वाहन चालकों को भारी जुर्माना या डबल टोल चार्ज भी देना पड़ सकता है. यही वजह है कि अब हर ड्राइवर को FASTag रिचार्ज के अलग-अलग तरीकों की जानकारी होना जरूरी है.

Latest and Breaking News on NDTV

FASTag रिचार्ज रखना क्यों जरूरी है?

अगर FASTag में पर्याप्त बैलेंस नहीं है, तो यह ब्लैकलिस्ट या हॉटलिस्ट में डाला जा सकता है. ऐसी स्थिति में टोल प्लाजा पर पेमेंट फेल हो सकती है और वाहन चालक को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

आजकल लगभग सभी बैंक और डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म FASTag रिचार्ज की सुविधा देते हैं. इससे लोग घर बैठे आसानी से अपना FASTag रिचार्ज कर सकते हैं और बिना किसी रुकावट के यात्रा कर सकते हैं.

UPI ऐप्स से FASTag कैसे रिचार्ज करें?

आज के समय में सबसे आसान तरीका UPI ऐप्स के जरिए FASTag रिचार्ज करना है. Google Pay, PhonePe, Paytm और BHIM जैसे ऐप्स से FASTag तुरंत रिचार्ज किया जा सकता है.

इसके लिए सबसे पहले अपनी पसंद का UPI ऐप खोलना होता है. फिर 'Send Money' विकल्प चुनकर FASTag UPI ID डालनी होती है. इसके बाद राशि भरकर पेमेंट कन्फर्म करना होता है. कई FASTag पर QR कोड भी दिया जाता है जिसे स्कैन करके भी आसानी से रिचार्ज किया जा सकता है.

कार में बोरियत खत्म! अब Android Auto पर चलेगा YouTube, Google ला रहा है सबसे बड़ा अपडेट

बैंकिंग ऐप्स से भी कर सकते हैं रिचार्ज?

अगर आपका FASTag किसी बैंक से जुड़ा हुआ है, तो आप बैंक की मोबाइल ऐप या वेबसाइट के जरिए भी रिचार्ज कर सकते हैं. इसके लिए बैंक ऐप में FASTag सेक्शन खोलना होता है. वहां Recharge विकल्प चुनकर UPI, नेट बैंकिंग या कार्ड के जरिए पेमेंट किया जा सकता है.

यह तरीका उन लोगों के लिए ज्यादा आसान होता है जो अपने बैंकिंग ऐप का नियमित इस्तेमाल करते हैं.

MyFASTag ऐप क्या है?

NHAI ने अपना आधिकारिक MyFASTag ऐप भी लॉन्च किया है. यह ऐप Android और iPhone दोनों यूजर्स के लिए उपलब्ध है.

इस ऐप में मोबाइल नंबर से लॉगिन करने के बाद बैंक अकाउंट या वॉलेट लिंक किया जा सकता है. इसके बाद 'Recharge FASTag' ऑप्शन चुनकर आसानी से रिचार्ज किया जा सकता है. इस ऐप में बैलेंस चेक करने और ट्रांजैक्शन हिस्ट्री देखने की सुविधा भी मिलती है.

कार्ड से भी हो सकता है FASTag रिचार्ज

FASTag को डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड से भी रिचार्ज किया जा सकता है. इसके लिए बैंक ऐप या नेट बैंकिंग पोर्टल में जाकर FASTag सेक्शन खोलना होता है. फिर वाहन नंबर डालकर कार्ड के जरिए पेमेंट पूरा किया जा सकता है. यह तरीका उन लोगों के लिए अच्छा है जो सीधे बैंक कार्ड से पेमेंट करना पसंद करते हैं.

गर्मियों में ड्राइविंग करते हैं? तो आंखों की सुरक्षा से जुड़ी ये बड़ी भूल कहीं भारी न पड़ जाए!

FASTag बैलेंस कैसे चेक करें?

FASTag बैलेंस चेक करना भी बेहद जरूरी है ताकि टोल प्लाजा पर किसी तरह की परेशानी न हो. सबसे आसान तरीका SMS अलर्ट है. हर बार टोल कटने पर बैलेंस की जानकारी मोबाइल पर मैसेज के जरिए मिल जाती है. इसके अलावा MyFASTag ऐप और बैंकिंग ऐप्स में लॉगिन करके भी लाइव बैलेंस और ट्रांजैक्शन हिस्ट्री देखी जा सकती है.

FASTag Annual Pass क्या है?

जो लोग अक्सर हाईवे पर यात्रा करते हैं, उनके लिए FASTag Annual Pass एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. इसे पिछले साल लॉन्च किया गया था. इसका उद्देश्य बार-बार FASTag रिचार्ज की जरूरत को कम करना है.

यह सुविधा निजी वाहनों जैसे कार, जीप और वैन के लिए उपलब्ध है. शुरुआत में इसकी कीमत 3,000 रुपये रखी गई थी, लेकिन अब इसमें 75 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. यानी अब इसकी कीमत 3,075 रुपये हो गई है. यह पास एक साल या 200 टोल क्रॉसिंग तक मान्य रहता है, जो पहले पूरा हो जाए.

FASTag Annual Pass कैसे खरीदें?

Annual Pass खरीदने के लिए MoRTH या NHAI की वेबसाइट पर जाना होता है. इसके अलावा Rajmarg Yatra ऐप भी इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके बाद वाहन की जानकारी और FASTag ID डालनी होती है. ध्यान रहे कि FASTag एक्टिव और वाहन से सही तरीके से लिंक होना चाहिए. पेमेंट UPI, नेट बैंकिंग या कार्ड के जरिए किया जा सकता है. पेमेंट पूरा होने के बाद पास आपके FASTag से जुड़ जाएगा और SMS के जरिए कन्फर्मेशन मिल जाएगा.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com