Google ने अपने कार प्लेटफॉर्म Android Auto और Google Built-in सिस्टम के लिए बड़े अपडेट का ऐलान किया है. इस नए अपडेट के साथ यूजर्स को Gemini AI, YouTube सपोर्ट, नया 3D नेविगेशन और कई स्मार्ट फीचर्स मिलने वाले हैं. कंपनी का कहना है कि इन नए फीचर्स का मकसद कार ड्राइविंग अनुभव को ज्यादा आसान और स्मार्ट बनाना है. Google के अनुसार दुनिया भर में 25 करोड़ से ज्यादा Android Auto सपोर्ट वाली गाड़ियां सड़कों पर मौजूद हैं.

Android Auto का मिलेगा नया डिजाइन
Google ने Android Auto के इंटरफेस को पूरी तरह नया लुक देने की तैयारी की है. यह नया डिजाइन Google की Material 3 Expressive डिजाइन लैंग्वेज पर बेस्ड होगा. इसमें नए फॉन्ट्स, स्मूद एनिमेशन और कार स्क्रीन के हिसाब से खास वॉलपेपर दिए जाएंगे.
कंपनी का कहना है कि नया इंटरफेस अलग-अलग स्क्रीन साइज और शेप में बेहतर तरीके से काम करेगा. चाहे कार में बड़ी अल्ट्रावाइड स्क्रीन हो या गोल डिस्प्ले, Android Auto खुद को उसके हिसाब से एडजस्ट कर लेगा.
अब कार स्क्रीन पर दिखेंगे Widgets
नए अपडेट के साथ Android Auto में Widgets का सपोर्ट भी मिलने वाला है. इस फीचर की मदद से यूजर सीधे कार के डैशबोर्ड पर जरूरी जानकारी देख सकेगा. जैसे मौसम की जानकारी, पसंदीदा कॉन्टैक्ट्स और स्मार्ट होम कंट्रोल्स जैसे Garage Door कंट्रोल को Widget के रूप में जोड़ा जा सकेगा. इससे बार-बार ऐप खोलने की जरूरत कम होगी और ड्राइविंग के दौरान जरूरी जानकारी जल्दी दिखाई देगी.
ChatGPT का नया फीचर जो बचा सकता है जान, खतरा महसूस होते ही आपके परिवार को करेगा अलर्ट
इसी के साथ Google Maps को भी बड़ा अपडेट मिलने वाला है. Google इसमें 'Immersive Navigation' नाम का नया फीचर जोड़ रहा है. इस फीचर की मदद से Maps पहले से ज्यादा रियलिस्टिक और 3D स्टाइल में दिखाई देंगे.
अब कार में देख पाएंगे YouTube
Google ने Android Auto में मनोरंजन को भी नया स्तर देने की तैयारी की है. अब यूजर पार्किंग या चार्जिंग के दौरान कार स्क्रीन पर Full HD में 60fps पर YouTube वीडियो देख सकेंगे. शुरुआत में यह फीचर BMW, Ford, Hyundai, Kia, Mahindra, Tata Motors और Volvo जैसी कंपनियों की गाड़ियों में मिलेगा.
Google ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह भी बताया कि जैसे ही कार चलना शुरू होगी, वीडियो अपने आप Audio Mode में बदल जाएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं