विज्ञापन

नया स्कूटर E3 Trion भारत में लॉन्च, एक चार्ज में 165 किमी तक दौड़ेगा, सिटी राइड के लिए बेस्ट, जानें कीमत

E3 Electric.AI ने भारत में नया E3 Trion इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया है. इसकी शुरुआती कीमत 1 लाख रुपये है. स्कूटर 165Km तक की दावा की गई रेंज, AI फीचर्स और 52 लीटर स्टोरेज के साथ आता है.

नया स्कूटर E3 Trion भारत में लॉन्च, एक चार्ज में 165 किमी तक दौड़ेगा, सिटी राइड के लिए बेस्ट, जानें कीमत

बेंगलुरु की स्टार्टअप E3 Electric.AI ने भारत में अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर E3 Trion लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इसे फैमिली-फोक्स्ड इलेक्ट्रिक स्कूटर के तौर पर पेश किया है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 1 लाख रुपये रखी गई है. ये स्कूटर तीन वैरिएंट C1, C1x और C2 में उपलब्ध होगा. कंपनी ने फिलहाल बेंगलुरु में बुकिंग शुरू कर दी है, जबकि आने वाले समय में इसे अन्य शहरों में भी लॉन्च किया जाएगा.

तीन वैरिएंट, अलग-अलग बैटरी और रेंज

E3 Trion का बेस C1 वैरिएंट 2.3kWh की रिमूवेबल बैटरी के साथ आता है. कंपनी का दावा है कि ये एक बार चार्ज करने पर 108 किलोमीटर (IDC) तक की रेंज देता है. इसकी टॉप स्पीड 67 किमी/घंटा है. वहीं C1x वैरिएंट में 3kWh की फिक्स्ड बैटरी दी गई है. ये 165 किलोमीटर (IDC) तक की रेंज देने का दावा करता है, जो इस लाइनअप का सबसे ज्यादा रेंज वाला मॉडल है.

टॉप वैरिएंट C2 में भी 3kWh बैटरी मिलती है, लेकिन इसकी दावा की गई रेंज 128 किलोमीटर (IDC) है. इसकी टॉप स्पीड 82 किमी/घंटा है. कंपनी के अनुसार, Sport Mode में यह स्कूटर 0 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार सिर्फ 6 सेकेंड में पकड़ सकता है. C1 और C1x में Eco और Power मोड मिलते हैं, जबकि C2 में अतिरिक्त Sport Mode भी दिया गया है.

AI फीचर्स और कनेक्टेड टेक्नोलॉजी

E3 Trion में कई AI आधारित फीचर्स दिए गए हैं. इनमें AI HealthScan Diagnostics, E3 Foresight Reports, स्मार्ट ट्रिप प्लानर, चार्जिंग स्टेशन लोकेशन सपोर्ट, कनेक्टेड नेविगेशन, लाइव व्हीकल डेटा और रिमोट बैटरी मॉनिटरिंग शामिल हैं. इसके अलावा स्कूटर में डुअल डिस्प्ले, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, डैशकैम, SOS असिस्टेंस, Geo-फेंसिंग और चार्जिंग इनसाइट्स जैसे फीचर्स भी मिलते हैं. कंपनी का कहना है कि AI सिस्टम संभावित तकनीकी खराबी का पहले ही पता लगाने में मदद करेगा, हालांकि इसकी रियल परफॉर्मेंस उपयोग के दौरान ही साफ होगी.

डिजाइन और स्टोरेज

E3 Trion में 14 इंच के बड़े व्हील्स दिए गए हैं, जिन्हें बेहतर स्टेबिलिटी और ग्रिप के लिए डिजाइन किया गया है. स्कूटर में IP67 रेटिंग, डुअल प्रोजेक्टर LED हेडलैंप, LED टेललाइट और कुल 52 लीटर तक का स्टोरेज स्पेस मिलता है. यह स्टोरेज बूट, फ्लोरबोर्ड और ग्लव बॉक्स में डिवाइडेड है.

कीमत और उपलब्धता

E3 Trion की शुरुआती कीमत 1 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है.
C1: 1,00,000 रुपये (इंट्रोडक्टरी)
C1x: 1,09,999 रुपये (एक्स-शोरूम, बेंगलुरु)
C2: 1,19,999 रुपये (एक्स-शोरूम)
फिलहाल इसकी बुकिंग कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए बेंगलुरु में शुरू हो चुकी है.

ये भी पढ़ें- Tata Nexon का धमाका! अचानक लॉन्च कर दिया खास Camo एडिशन, इतने रुपये से शुरू होती है कीमत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
E3 Electric AI, E3 Trion, E3 Trion Launched, E3 Trion Electric Scooter, Scooter
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com