विज्ञापन

आ गई Hero की धाकड़ बाइक, मिलेंगे ये एडवांस फीचर्स, जानें कीमत

Hero Xtreme 125R Stealth Edition: हीरो मोटोकॉर्प ने भारत में अपनी पॉपुलर 125cc स्पोर्टी बाइक Xtreme 125R का नया टॉप-एंड 'Stealth' एडिशन लॉन्च किया है. जानिए कीमत और फीचर्स.

आ गई Hero की धाकड़ बाइक, मिलेंगे ये एडवांस फीचर्स, जानें कीमत
Hero Xtreme 125R Stealth Edition भारत में लॉन्च
NDTV Graphics

Hero MotoCorp ने भारत में अपनी बेहद पॉपुलर स्पोर्टी कम्यूटर बाइक Xtreme 125R के परिवार में एक नया सबसे प्रीमियम और टॉप-ऑफ-द-लाइन वेरिएंट शामिल किया है. इसे Stealth एडिशन नाम दिया गया है. इस नए मॉडल को कंपनी ने 1.16 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, भारत) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है. इस नए वेरिएंट को एक बेहद खास और स्पेशल कलर स्कीम के साथ पेश किया गया है. इसमें ग्राहकों को रंगीन TFT डिस्प्ले और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) जैसे हाई-टेक फीचर्स दिए जा रहे हैं जो इसके किसी दूसरे वेरिएंट में देखने को नहीं मिलते हैं.

डिजाइन और लुक्स के मामले में नई Xtreme 125R Stealth को एक खास स्पोर्टी लुक दिया गया है, जिसमें ब्रॉन्ज और ब्लैक कलर का मस्कुलर बॉडीवर्क मिलता है, जो इसके रेड कलर के कंट्रास्ट व्हील्स के साथ बेहद अट्रैक्टिव नजर आता है. इसके अलावा, बाइक के पिछले हिस्से में मिलने वाले पिलियन ग्रैब रेल्स, फ्यूल टैंक के एक्सटेंशन पैनल्स और गाड़ी के बैज में लिखे 'X' अक्षर पर भी लाल रंग की विशेष हाइलाइट्स दी गई हैं जो इसके एग्रेसिव लुक को और बढ़ा देती हैं.

125cc बाइक में पहली बार मिलेंगे ये एडवांस फीचर्स

इस नए Stealth एडिशन की सबसे बड़ी यूएसपी इसका टेक-लोडेड केबिन है. ये Xtreme 125R लाइन-अप का इकलौता ऐसा वेरिएंट बन गया है जिसमें 4.2-इंच का रंगीन TFT डिस्प्ले दिया गया है. ये बिल्कुल वही यूनिट है जो Hero के बड़े मॉडल्स जैसे Xtreme 160R, Xtreme 250R Carbon और Xpulse 210 में भी देखने को मिलती है.

अगर आप Hero के खुद के ऐप के जरिए इस डिजिटल डिस्प्ले को अपने स्मार्टफोन से पेयर (कनेक्ट) करते हैं, तो आप अपनी स्क्रीन पर ही टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, कॉल और एसएमएस अलर्ट्स के साथ-साथ म्यूजिक कंट्रोल जैसी शानदार सुविधाओं का आनंद ले सकते हैं. इसके अलावा, Hero ने इस बाइक में इस पूरे सेगमेंट की पहली ऐसी खूबी जोड़ी है जो बड़ी कारों में मिलती है. इसमें आपको टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) मिलेगा जो लगातार आपके टायरों की हवा पर नजर रखेगा.

यह भी पढ़ें | टैक्सी ड्राइवर्स और एजेंसियों की मौज! 15 Km माइलेज देने वाली Innova Crysta लॉन्च, जानें कीमत

इंजन, गियरबॉक्स और बेहतरीन राइडिंग मोड्स

परफॉर्मेंस के लिए इस बाइक में पहले की तरह ही तीन शानदार राइडिंग मोड्स Rain, Road और Sport दिए गए हैं, जो अलग-अलग रास्तों पर शानदार ग्रिप और कंट्रोल देते हैं. कंपनी ने प्रेस रिलीज में कोई अलग से जिक्र नहीं किया है, चूंकि इसके नीचे वाले वेरिएंट में क्रूज कंट्रोल मिलता है, इसलिए इस टॉप Stealth एडिशन में भी क्रूज कंट्रोल मिलने की पूरी उम्मीद है. मैकेनिकल रूप से ये बाइक अपने बाकी वेरिएंट्स जैसी ही है, जिसमें 124.7 cc का एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है जो 11.4 hp की पावर और 10.5 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इस इंजन को स्मूथ राइडिंग के लिए 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है.

सभी वेरिएंट्स की पूरी प्राइस लिस्ट (एक्स-शोरूम)

  • CBS वेरिएंट: 91,500 रुपये
  • ABS वेरिएंट: 96,700 रुपये
  • ABS सिंगल-सीट वेरिएंट: 96,700 रुपये
  • Dual-channel ABS वेरिएंट: 1,10,000 रुपये
  • Stealth वेरिएंट (नया वेरिएंट): 1,16,000 रुपये

यानी ये नया Stealth एडिशन अपने नीचे वाले वेरिएंट से लगभग 6 हजार रुपये महंगा है, लेकिन इस अतिरिक्त कीमत के बदले ग्राहकों को एक प्रीमियम कलर स्कीम, टेक-लोडेड रंगीन TFT डैशबोर्ड और सुरक्षित सफर के लिए TPMS जैसे बेहतरीन फीचर्स का पूरा पैकेज मिल जाता है. भारतीय बाजार में इसका सीधा मुकाबला TVS Raider और Honda CB125 Hornet जैसी बाइकों से है.

यह भी पढ़ें | Tata की कारों पर 3.35 लाख तक की छूट, कीमत 6.99 लाख से शुरू, प्रीमियम फीचर्स से लैस

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hero Xtreme 125R Stealth Edition, Hero Xtreme 125R Stealth Edition Launch, Hero Xtreme 125R, Bike, Hero
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com