World News: दुनिया का सबसे फेमस फोन बनाने वाली टेंक कंपनी (Apple) अगर अपनी इलेक्ट्रिक कार (EV) बनाती तो उसका डिजाइन कैसा होता? अगर आपके जहन में भी कभी ऐसा सवाल आया है, तो आपके लिए अच्छी खबर है. इस सवाल का जवाब मिल गया है. Apple कंपनी में काम कर चुके डिजाइनर्स ने एक नई इलेक्ट्रिक कार बनाई है, जो देखने में NASA के मून रोवर जैसी लगती है. उन्होंने इस कार का नाम Amble One EV रखा गया है, जिसकी कीमत भारत में बिकने वाली महिंद्रा थार जितनी ही है. यह EV कार भले ही Apple की ऑफिशियल कार नहीं है, लेकिन इसे बनाने वाला दिमाग वही है. इसलिए इसका लुक और फील बिल्कुल वैसा ही आलीशान है, मानो इसे खुद क्यूपर्टिनो में तैयार किया गया हो.
किसने डिजाइन की ये कार?
वायर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, इस कार को डिजाइन करने वाले जूलियन होएनिग (Julian Hoenig) पहले एप्पल कंपनी के कार बनाने वाले उस प्रोजेक्ट टाइटन (Project Titan) का हिस्सा थे, जिसे बाद में कैंसिल कर दिया गया था. इसके बाद वे एप्पल वॉच (Apple Watch) की टीम का हिस्सा बने थे. उनके पास Audi में RSQ, A4 और R8 जैसी कारों पर काम करने का भी एक्सपीरियंस है. यही वजह है कि Amble One का डिजाइन एकदम प्रीमियम और फ्यूचरिस्टिक लगता है.
G वैगन जैसा फील, स्मार्ट डैशबोर्ड
होएनिग का कहना है कि उन्होंने इसे सीधे NASA के लूनर रोवर से इंस्पायर होकर डिजाइन किया है. इसमें कोई भारी-भरकम बॉडीवर्क नहीं है. इसका 'स्केटबोर्ड' प्लेटफॉर्म एकदम खुला और साफ दिखाई देता है. ठीक वैसे ही जैसे अंतरिक्ष में चलने वाले 38 मिलियन डॉलर के रोवर होते हैं. इसकी विंडस्क्रीन को मर्सिडीज G-Wagon की तरह बिल्कुल फ्लैट रखा गया है. अंदर डैशबोर्ड पर मोटरसाइकिल के हैंडल बार जैसी एक रॉड दी गई है, जिस पर आप आसानी से अपना फोन या कोई भी बाइक एक्सेसरी माउंट कर सकते हैं. इसके साथ-साथ इसमें एल्युमीनियम, लेदर, कॉटन और कॉर्क का शानदार इस्तेमाल हुआ है और रिमूवेबल पार्ट्स के लिए बड़े-बड़े ऑरेंज स्क्रू लगाए गए हैं जो इसे एक फन-लुक देते हैं.

Photo Credit: Amble
सिंगल चार्ज में कितना चलेगी?
20 से 21 लाख रुपये में आने वाली बिना दरवाजे वाली यह EV कार यूरोप में 'L7e' व्हीकल कैटेगरी में आती है, जिसका वजन 450 Kg से कम होता है. इस वजह से यह गाड़ी सिंगल चार्ज में करीब 100 KM प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है. इस कार की टॉप स्पीड 60 KMPH है और इसे घर के किसी भी सामान्य सॉकेट से केवल 5 घंटे में पूरी तरह चार्ज किया जा सकता है. इस कार की पीछे की सीटें पूरी तरह फ्लैट भी हो जाती हैं, जिससे जरूरत पड़ने पर अधिक जगह मिलती है.

Photo Credit: Amble
किसे खरीदनी चाहिए और किसे नहीं?
कंपनी के मुताबिक, इसे शुरुआत में आम ट्रैफिक वाली सड़कों पर नहीं, बल्कि ज्यादा लग्जरी का अनुभव लेने वालों के लिए बनाया गया है. यह डिजाइन रिसॉर्ट्स, प्राइवेट एस्टेट्स और समुद्र किनारों के लिए किया गया है. कंपनी को पहले ही 500 से अधिक कारों के ऑर्डर मिल चुके हैं, और 10 मिलियन यूरो का रेवेन्यू भी हो चुका है. कई प्रमुख लग्जरी होटलों ने इसे बुक कर लिया है. होटलों में इसकी डिलीवरी 2027 के मध्य से शुरू होगी. वहीं आम ग्राहकों के लिए प्री-ऑर्डर अब खुले हैं, जबकि उन्हें डिलीवरी 2028 में मिलेगी.
ये भी पढ़ें:- 3 बेडरूम वाले फ्लैट के लिए बहन की लाश को कैंची से काटकर टॉयलेट में फ्लश कर रहा था भाई, अचानक आ गई पुलिस
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं