विज्ञापन

FIFA World Cup 2026 में इस टीम की जीत पर मुफ्त मिलेगी 100 Jeep Wrangler, बस है ये अजीबोगरीब शर्त

Jeep ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के लिए एक बेहद अनोखा ऑफर निकाला है. अगर अमेरिकी मेंस फुटबॉल टीम वर्ल्ड कप जीतती है, तो कंपनी 100 'George Washington' नाम वाले लोगों को मुफ्त में Jeep Wrangler देगी.

FIFA World Cup 2026 में इस टीम की जीत पर मुफ्त मिलेगी 100 Jeep Wrangler, बस है ये अजीबोगरीब शर्त
FIFA World Cup 2026 में जीप का महा-ऑफर, मुफ्त में बांटेगी 100 गाड़ियां
X: Jeep

FIFA World Cup 2026 के रोमांच के बीच, Jeep ने एक ऐसा अनोखा और क्रेजी प्रमोशनल कैंपेन शुरू किया है जिसके तहत कंपनी 100 नई Jeep Wrangler SUVs बिल्कुल मुफ्त में बांटने जा रही है. जी हां, करीब ₹37 लाख की कीमत वाली यह दमदार ऑफ-रोडर कार आपको बिना कोई पैसा दिए मिल सकती है, लेकिन इसके लिए आपको किस्मत के साथ-साथ एक बेहद अजीबोगरीब शर्त को भी पूरा करना होगा.

क्या है Jeep का यह अनोखा वर्ल्ड कप ऑफर?

Jeep ने 2026 फीफा वर्ल्ड कप के दौरान दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचने के लिए एक बहुत बड़ा दांव खेला है. कंपनी ने घोषणा की है कि वह अपनी सबसे पॉपुलर एसयूवी Jeep Wrangler के 100 यूनिट्स मुफ्त में देगी. लेकिन इसके पीछे कंपनी ने दो ऐसी कड़ी शर्तें रख दी हैं, जिन्हें सुनकर हर कोई हैरान है. पहली शर्त फुटबॉल के मैदान से जुड़ी है और दूसरी शर्त आपके माता-पिता द्वारा रखे गए आपके नाम से जुड़ी है.

पहली शर्त: अमेरिकी टीम को जीतना होगा वर्ल्ड कप

इस फ्री एसयूवी को पाने के लिए सबसे पहली और जरूरी शर्त यह है कि USA की मेंस नेशनल फुटबॉल टीम को 2026 फीफा वर्ल्ड कप का खिताब जीतना होगा. चूंकि इस बार वर्ल्ड कप की मेजबानी अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको मिलकर कर रहे हैं, इसलिए अपनी घरेलू टीम का उत्साह बढ़ाने और देश में देशभक्ति का माहौल बनाने के लिए जीप ने यह 'ऑल इन ऑन अमेरिका' कैंपेन लॉन्च किया है.

WhatsApp यूजर्स अगर हर महीने देंगे ₹79, तो हर दिन मिलेंगे ये धांसू फीचर्स! 1 महीना Free भी

दूसरी शर्त: नाम होना चाहिए 'George Washington'

फुटबॉल टीम की जीत के बाद असली पेंच नाम पर आता है. इस ऑफर का लाभ केवल वही उठा सकते हैं जिनका कानूनी नाम 'जॉर्ज वाशिंगटन' (George Washington) है. जीप ने अमेरिका के पहले राष्ट्रपति और फाउंडिंग फादर के नाम पर यह अनोखा नियम बनाया है. प्रतियोगिता में भाग लेने वाले व्यक्ति के पास एक वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए, जिस पर 'George Washington' लिखा हो. नाम की स्पेलिंग में कोई भी बदलाव या शॉर्टकट स्वीकार नहीं किया जाएगा.

Nissan की नई 'Baby Patrol' की एंट्री! दमदार इंजन के साथ है पैनोरामिक सनरूफ और लुक 1 नंबर

विजेताओं को मिलेगी कौन-सी कार?

अगर अमेरिकी टीम वर्ल्ड कप जीत जाती है, तो पहले रजिस्टर करने वाले 100 वेरिफाइड 'जॉर्ज वाशिंगटन' को 2026 Jeep Wrangler का 2-Door Sport S वेरिएंट दिया जाएगा. अमेरिकी बाजार में इसकी कीमत लगभग 39,685 डॉलर (₹37.44 लाख) है. विजेताओं को कार स्टैंडर्ड स्पेसिफिकेशन्स के साथ मिलेगी. अगर कोई विनर इसमें अलग से कोई कस्टमाइजेशन या फीचर्स जुड़वाना चाहता है, तो उसका खर्च उसे खुद उठाना होगा.

कितनी है जीतने की संभावना?

डेटा के अनुसार, पूरे अमेरिका में कुल मिलाकर केवल 300 से 400 लोग ही ऐसे हैं जिनका कानूनी नाम जॉर्ज वाशिंगटन है. ऐसे में इस ऑफर के लिए एलिजिबल लोगों की संख्या पहले से ही बहुत कम है. 

लेखक के बारे में
img
रेणु चौहान
कंसल्टेंट राइटर
रेणु चौहान टेक्नोलॉजी एंड ऑटोमोबाइल सेक्टर में विशेषज्ञता रखती हैं.वो मीडिया इंडस्ट्री में 13 सालों से अधिक समय से काम कर रही हैं. उन्होंने डिजिटल पत्... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jeep, FIFA World Cup 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com