विज्ञापन

WhatsApp यूजर्स अगर हर महीने देंगे ₹79, तो मिलेंगे ये धांसू फीचर्स! 1 महीना Free भी

Meta ने भारत में ₹79 प्रति माह की कीमत पर WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लॉन्च कर दिया है. जानें इसमें मिलने वाले थीम्स, कस्टम आइकन्स, चैट पिनिंग लिमिट और पहले महीने के फ्री ऑफर की पूरी डिटेल.

WhatsApp यूजर्स अगर हर महीने देंगे ₹79, तो मिलेंगे ये धांसू फीचर्स! 1 महीना Free भी
आ गया WhatsApp Plus. मात्र ₹79 में ऐप का पूरा लुक बदलने की ट्रिक, आज ही करें एक्टिव

WhatsApp हमेशा से हर यूजर के लिए पूरी तरह फ्री रहा है और आज भी है. लेकिन अगर आप अपने चैटिंग एक्सपीरियंस को और ज्यादा पर्सनल, स्टाइलिश और मजेदार बनाना चाहते हैं, तो Meta आपके लिए एक खास तोहफा लेकर आया है. Meta ने भारत में Android और iOS यूजर्स के लिए अपना पहला पेड सब्सक्रिप्शन प्लान WhatsApp Plus रोलआउट कर दिया है. मात्र ₹79 प्रति महीने की कीमत पर आने वाला यह प्लान आपके बोरिंग दिखने वाले नॉर्मल व्हाट्सएप को पूरी तरह बदल देगा.

क्या है WhatsApp Plus और इसकी कीमत?

WhatsApp Plus असल में व्हाट्सएप का पहला ऑफिशियल पेड सब्सक्रिप्शन प्लान है. इसकी कीमत मात्र ₹79 प्रति महीना रखी गई है. यह कोई अनिवार्य प्लान नहीं है, बल्कि एक ऑप्शनल पैक है जो उन लोगों के लिए है जो अपने ऐप को एक नया लुक देना चाहते हैं.

Instagram यूजर्स के लिए आ गया 'Per-Slide Caption' फीचर, अब एक ही पोस्ट में लिख सकेंगे 7,500 शब्दों का ब्लॉग

₹79 में मिलेंगे ये एक्सक्लूसिव फीचर्स

अगर आप हर महीने ₹79 खर्च करते हैं, तो आपको व्हाट्सएप के अंदर कई कस्टमाइजेशन ऑप्शन्स मिलेंगे. सबसे बड़ा बदलाव इसके लुक में होगा. आपको वाइब्रेंट ब्लू, रॉयल पर्पल, फॉरेस्ट ग्रीन और फुशिया पिंक जैसे 18 नए कलर थीम्स मिलेंगे. इसके साथ ही आप व्हाट्सएप के पुराने डिफॉल्ट लोगो (Logo) को बदलकर 14 नए आर्टिस्टिक और मिनिमल ऐप आइकन्स में से अपना पसंदीदा आइकन चुन सकते हैं.

दिखावट के अलावा इस प्लान में कुछ काम के फीचर्स भी जोड़े गए हैं. आम तौर पर आप व्हाट्सएप पर सिर्फ 3 चैट्स को ही सबसे ऊपर पिन (Pin) कर सकते हैं. लेकिन WhatsApp Plus में आप 20 जरूरी चैट्स को टॉप पर पिन करके रख पाएंगे. इसके अलावा आपको फ्लटर, रिपल, मीडो और कार्निवल जैसे 10 एक्सक्लूसिव रिंगटोन्स, नए स्टिकर पैक्स और अपनी चैट लिस्ट को खुद के हिसाब से कस्टमाइज करने का पूरा कंट्रोल मिलेगा.

क्या फ्री व्हाट्सएप बंद हो जाएगा?

इस नए अपडेट को सुनकर घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है. WhatsApp Plus आपके व्हाट्सएप के कोर फीचर्स से कोई छेड़छाड़ नहीं करता है. आपकी नॉर्मल चैटिंग, वॉयस और वीडियो कॉल्स, स्टेटस अपडेट्स और End-to-End Encryption पहले की तरह ही पूरी तरह सुरक्षित और मुफ्त रहेंगे. यदि आप पैसे नहीं देना चाहते, तो आप आराम से पुराना फ्री व्हाट्सएप इस्तेमाल कर सकते हैं.

ऐसे करें WhatsApp Plus को एक्टिव

WhatsApp Plus को सब्सक्राइब करने का तरीका बेहद आसान है. सबसे पहले अपने फोन में व्हाट्सएप ओपन करें और Settings में जाएं. वहां आपको Subscriptions का एक नया ऑप्शन दिखेगा, उस पर टैप करें और WhatsApp Plus को सिलेक्ट करें. इसके बाद Continue पर क्लिक करके पेमेंट डिटेल्स रिव्यू करें और Google Play Store के जरिए पेमेंट कन्फर्म कर दें. एक्टिव होते ही आपको कन्फर्मेशन नोटिफिकेशन मिल जाएगा.

सबसे अच्छी बात यह है कि Meta नए ग्राहकों को लुभाने के लिए पहला महीना बिल्कुल मुफ्त (First Month Free) दे रहा है. यानी आप एक महीने तक इसके प्रीमियम फीचर्स को बिना एक भी रुपया दिए ट्राई कर सकते हैं और पसंद न आने पर इसे कैंसल भी कर सकते हैं.

लेखक के बारे में
img
रेणु चौहान
कंसल्टेंट राइटर
रेणु चौहान टेक्नोलॉजी एंड ऑटोमोबाइल सेक्टर में विशेषज्ञता रखती हैं.वो मीडिया इंडस्ट्री में 13 सालों से अधिक समय से काम कर रही हैं. उन्होंने डिजिटल पत्... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
WhatsApp Plus Features
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com