फेस्टिव सीजन नजदीक आ रहा है. इसके साथ कार कंपनियां कंपनियां ग्राहकों को शोरूम तक खींचने के लिए एक से बढ़कर एक डिस्काउंट स्कीम्स और ऑफर्स पेश कर रही हैं. टाटा से लेकर मारूति तक अपनी कई कारों पर डिस्काउंट ऑफर कर रही हैं. अब एक और कंपनी ने डिस्काउंट ऑफर्स की घोषणा कर दी है. इससे आपको लगभग 8.5 लाख रुपये वाली SUV पर 1.5 लाख रुपये तक की छूट मिल जाएगी.
फ्रांस की दिग्गज कार निर्माता कंपनी Citroen ने अपनी सबसे स्टाइलिश और कूपे-डिजाइन वाली शानदार SUV Citroen Basalt X पर 1.55 लाख तक की भारी-भरकम छूट की घोषणा की है. यदि आप भी 10 लाख रुपये से कम के बजट में एक बेहद अट्रैक्टिव, मॉडर्न और भीड़ से बिल्कुल अलग दिखने वाली SUV खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपके लिए ये फायदे का सौदा साबित हो सकता है.
Citroen Basalt X: डिजाइन और फीचर्स
Citroen Basalt X अपने सेगमेंट की अलग कार है जो अपने खास स्लोपिंग कूपे रूफलाइन की वजह से सड़क पर एक बेहद प्रीमियम और मस्कुलर रोड प्रेजेंस देती है. केबिन के भीतर आरामदायक सफर के लिए इसमें कई मॉडर्न फीचर्स दिए गए हैं. इसमें 10.25-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 7-इंच का पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है.
प्रीमियम फीचर्स के तौर पर इसमें वायरलेस फोन चार्जिंग, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, छोटी जगहों पर आसानी से पार्क करने के लिए 360-डिग्री कैमरा और हाईवे ड्राइविंग को आसान बनाने के लिए क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं. सामान रखने के लिए इसमें 470-लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलता है जो आपके पूरे परिवार के सामान को आसानी से संभाल सकता है.
इंजन, पावर और सस्पेंशन
Citroen Basalt X के बोनट के नीचे ग्राहकों को 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन के दो बेहतरीन ऑप्शन मिलते हैं.
- 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड (NA) पेट्रोल इंजन: ये डेली की सिटी ड्राइविंग के लिए एक बजट फ्रेंडली ऑप्शन है.
- 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन: ये अधिक तेज रफ्तार और बेहतर हाईवे परफॉर्मेंस चाहने वालों के लिए एक दमदार इंजन है.
- ट्रांसमिशन: ये कार मैनुअल और बेहद स्मूथ काम करने वाले ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के ऑप्शन में उपलब्ध है.
- राइड क्वालिटी: Citroen की सबसे बड़ी यूएसपी इसका सिग्नेचर बेहतरीन सस्पेंशन है. ये सस्पेंशन सड़क के बड़े से बड़े गड्ढों और झटकों को आसानी से सोख लेता है, जिससे कार के भीतर बैठे यात्रियों को बेहद शानदार और आरामदायक सफर महसूस होता है.
क्या आपको इसे खरीदना चाहिए?
आपको बता दें Basalt X की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 8.55 लाख रुपये है. कि Citroen अभी इस कार पर 1.55 लाख का भारी डिस्काउंट दे रहा है. इससे Basalt X पैसा वसूल डील बन जाती है. यदि आप पुराने SUV डिजाइनों से ऊब चुके हैं और आरामदायक सफर व ढेर सारे मॉडर्न फीचर्स वाली एक कार चाहते हैं, तो यह आपके लिए बेस्ट पिक है. इसका माइलेज को लेकर दावा है कि ये 18 से 19.5 kmpl तक का माइलेज देती है.
हालांकि, खरीदारी का मन बनाने से पहले ग्राहकों को ये ध्यान में रखना चाहिए कि टाटा मोटर्स और मारुति सुजुकी के मुकाबले सिट्रॉन का भारत में सेल्स और सर्विस नेटवर्क काफी छोटा है. इस वजह से कार बुक करने से पहले अपने शहर में सिट्रॉन के सर्विस सेंटर की उपलब्धता की अच्छी तरह जांच कर लें.
नोट: ये डिस्काउंट अलग-अलग शहरों, डीलरशिप्स, कार के वेरिएंट, मॉडल वर्ष और स्टॉक की उपलब्धता के आधार पर अलग हो सकता है. सटीक और अंतिम डिस्काउंट राशि जानने के लिए हम आपको अपने नजदीकी सिट्रॉन डीलरशिप पर विजिट करने की सलाह देते हैं.
ये भी पढ़ें- न Venue, न Creta.. आ गई Hyundai Bayon, 11 हजार में करें बुक, माइलेज होगी दमदार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं