Live Updates: सुप्रीम कोर्ट के वकील बृजेश सिंह ने अटॉर्नी जनरल आर वेंकटरमनी को पत्र लिखकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आपराधिक अवमानना की कार्यवाही शुरू करने की इजाजत मांगी है. ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर बुधवार रात चलती स्लीपर बस में आग लगने से 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई.सीएम योगी और पीएम योगी ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिवारों के लिए 2-2 लाख रुपये मुआवजे का किया ऐलान किया है. जमशेदपुर में ट्रक और कार की जोरदार टक्कर झारखंड की मंत्री दीपिका सिंह की बेटी समेत 4 लोगों की मौत हो गई. TMC के नाम और चिह्न पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है. स्टूडेंट साहिल की मौत पर IIT बॉम्बे ने यू-टर्न ले लिया है. पहले के बयान पर माफी मांगते हुए कहा कि जांच पूरी होने का इंतजार है.
ALL LIVE UPDATES HERE...
ये भी पढे़ं-विपक्ष मांग रहा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी, यह कानूनी रूप से संभव क्यों नहीं है?
ये भी पढे़ं-भैया, कुछ जल रहा है...' FIR में दावा- ड्राइवर बोला, 'मरना है तो मरो' ; कुछ देर बाद चली गई 9 की जान
गणपति विसर्जन से लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रॉली पलटी, मासूम समेत 3 की मौत
राजसमंद के रेलमगरा क्षेत्र में गणपति विसर्जन के बाद लौट रही श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली का एक्सल टूटने से बड़ा हादसा हो गया. हादसे में एक मासूम बच्चे सहित तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन लोग घायल हुए. दो गंभीर घायलों को उदयपुर रेफर किया गया है.
विधान परिषद चुनाव: जन सुराज ने 3 और उम्मीदवारों का किया ऐलान
बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए जन सुराज ने तीन उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं. पटना स्नातक सीट से डॉ. अनुज सिंह, तिरहुत स्नातक से डॉ. विमोहन कुमार और तिरहुत शिक्षक सीट से भूषण झा को उम्मीदवार बनाया गया है. प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार भारती ने सूची जारी की.

बीजेपी ने 24 शहरों में की संगठन मंत्रियों की नियुक्तियां
भारतीय जनता पार्टी ने कई राज्यों में संगठन मंत्रियों की नियुक्तियां की हैं. ये नियुक्तियां बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने दिल्ली, मुंबई, नागपुर और भुवनेश्वर समेत 24 अन्य शहरों के लिए की हैं. शिवप्रकाश को मुंबई में आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गोवा का राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) नियुक्त किया है.
कांग्रेस को शक्ति प्रदर्शन करके हैसियत दिखाना चाहते हैं अखिलेश-बीजेपी प्रवक्ता
अखिलेश यादव की रथ यात्रा पर बीजेपी प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि वह जानबूझकर अपनी यात्रा की शुरुआत रायबरेली से कर रहे हैं, जहां से राहुल गांधी सांसद हैं. सपा कांग्रेस को शक्ति प्रदर्शन करके हैसियत दिखाना चाह रही है. सपा कांग्रेस के गठबंधन में जोर आजमाइश चल रही है
चाइल्ड पोर्नोग्राफी गाइडलाइंस पर SC ने केंद्र से मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से गाइडलाइंस बनाने को कहा, ताकि चाइल्ड पोर्नोग्राफी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म तक न पहुंचे. इस मसले पर सुप्रीम कोर्ट ने केन्द्र सरकार दो हफ्ते में जवाब देने को कहा है.
गौतम अदाणी ने कोलकाता में रखी'अदाणी आरोग्य मंदिर' की आधारशिला
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने कोलकाता के न्यू टाउन में 2,000 बेड के अस्पताल 'अदाणी आरोग्य मंदिर' की आधारशिला रखी.

TMC के नाम, सिंबल फ्रीज पर फाइनल फैसला कब तक लेंगे-SC ने EC से मांगा जवाब
TMC के नाम और घास फूल के चुनाव चिन्ह को फ्रीज करने के चुनाव आयोग के फैसले के खिलाफ दायर पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से सोमवार तक ये बताने को कहा है कि सिंबल फ्रीज करने को लेकर फाइनल फैसला कब तक ले लेगा.ममता बनर्जी गुट की तरफ से कहा गया कि अगर जल्द सिंबल पर आयोग फाइनल फैसला नहीं लेता है तो नवंबर में होने वाला कारपोरेशन का चुनाव प्रभावित होगा.
समस्तीपुर में लड़की के साथ छेड़छाड़
बिहार के समस्तीपुर जिले में जमुई की तरह ही एक लड़की के साथ सरेराह छेड़छाड़ की गई. दो-तीन स्थानीय युवक न केवल लड़की को गलत तरीके से छुआ बल्कि गाली-गलौज करते हुए उसके साथ बदतमीजी भी करते नजर आए.
उम्रकैद का दोषी मैनपाल ढिल्ला आज कंबोडियाई गर्लफ्रेंड से करेगा शादी
कंबोडिया से भारत लाया गया उम्रकैद का दोषी मैनपाल ढिल्ला आज अपनी कंबोडियाई गर्लफ्रेंड मेटा चान से शादी कर रहा है. शादी के लिए उसे आज महज 12 घंटे की कस्टडी पैरोल मिली है. शादी के बाद वो वापस झज्जर की जेल में चला जाएगा.

'गोंग' बजाकर स्टॉक मार्केट शुरुआत का जश्न
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर अपनी स्टॉक मार्केट शुरुआत का जश्न एक औपचारिक 'गोंग' बजाकर मनाया.
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ़ इंडिया ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर अपनी स्टॉक मार्केट शुरुआत का जश्न एक औपचारिक 'गोंग' बजाकर मनाया।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 24, 2026
NSE के शेयर ₹1,785 प्रति शेयर के इश्यू प्राइस के मुकाबले ₹1,800 प्रति शेयर पर लिस्ट हुए। pic.twitter.com/OCqSm1QJgK
अखिलेश आज रायबरेली से फूकेंगे विधानसभा चुनाव का बिगुल
समाजवादी पार्टी की PDA बस आज रायबरेली में PDA रथ यात्रा शुरू करने के लिए रवाना हो रही है. अखिलेश यादव आज रायबरेली से 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे.
#WATCH लखनऊ | समाजवादी पार्टी की PDA बस आज रायबरेली में PDA रथ यात्रा शुरू करने के लिए रवाना हो रही है। पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव आज रायबरेली से 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे। pic.twitter.com/LPU6TabCWc
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 24, 2026
अमरोहा में 23 साल की युवती से गैंगरेप
उत्तर प्रदेश के अमरोहा से कानून-व्यवस्था और खाकी वर्दी को दागदार करने वाली एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है. यहां एक फार्महाउस में 23 साल की युवती के साथ दो सीआरपीएफ जवानों और यूपी पुलिस के दरोगा और एक सिपाही ने गैंगरेप किया गया.
गोरखनाथ मंदिर में सेमिनार में शामिल हुए सीएम योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर में भारतीय ज्ञान परंपरा पर सेमिनार में शामिल हुए.
#WATCH गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर में भारतीय ज्ञान परंपरा पर सेमिनार में शामिल हुए। pic.twitter.com/TkjEPjIOQz
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 24, 2026
ज्ञानेश कुमार पर दूसरे अपराधी की तरह मुकदमा चले- प्रियंका गांधी
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने ज्ञानेश कुमार ने कहा कि उन पर किसी भी दूसरे अपराधी की तरह आपराधिक मुकदमा चलाया जाना चाहिए. उन पर देशद्रोह का मुकदमा चलना चाहिए.
चुनाव आयोग में सभी फैसले सिर्फ ज्ञानेश कुमार ने लिए-वकील बृजेश सिंह
वकील बृजेश सिंह ने पत्र में मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ने बहु-सदस्यीय चुनाव आयोग को ऐसे चलाया जैसे सारे फैसले केवल एक व्यक्ति ले रहा हो. ये चुनाव आयोग की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को तो प्रभावित करता ही है, साथ ही सुप्रीम कोर्ट के पुराने फैसलों ने दी गई व्यवस्था के भी खिलाफ है.
SC के वकील ने मांगी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आपराधिक अवमानना की कार्यवाही की इजाजत
सुप्रीम कोर्ट के वकील बृजेश सिंह ने अटॉर्नी जनरल आर वेंकटरमनी को पत्र लिखकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आपराधिक अवमानना की कार्यवाही शुरू करने की इजाजत मांगी है.