विज्ञापन

अखबार की एक खबर, रातों-रात बदल गई इस शूटर की किस्मत, बॉलीवुड स्टार के इस 'सीक्रेट कदम' ने देश को दिलाया गोल्ड

जापान में चल रहे एशियन खेलों के बीच भारत की शूटर मेघना ने जो खुलासा सोशल मीडिया पर किया, वह देश भर में फैंस और लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है

अखबार की एक खबर, रातों-रात बदल गई इस शूटर की किस्मत, बॉलीवुड स्टार के इस  'सीक्रेट कदम' ने देश को दिलाया गोल्ड
शूटर मेघना सज्जनार की पोस्ट की स्टोरी चर्चा का विषय बनी हुई है
source: Insta

यूं तो बॉलीवुड के एक से बढ़कर एक किंग  हैं, सुपरस्टार हैं, लेकिन इनकी दरियादिली से जुड़े किस्से बहुत कम ही सामने आते हैं, लेकिन जब किसी अभिनेता की दरियादिली का किस्सा एशियन चैंपियनशिप गोल्ड मेडल विनर करे, तो फिर वह खुद-ब-खुद ही जनता की नजरों में  बड़ा किंग बन जाता है! और कुछ ऐसा ही किस्सा इस साल फरवरी में एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली मेघना सज्जनार ने बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना के बारे में अपने सोशल मीडिया पर बयां किया, तो यह देखते ही देखते तूफान सा वायरल हो गया और पूरे देश में आम से लेकर खास तक के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. मेघना ने हाल ही में आयुष्मान खुराना से मुलाकात की और इसके बाद उन्होंने अभिनेता की प्रशंसा करते हुए लंबी पोस्ट की. अब पूरे देश में फैंस इसके बार में चर्चा कर रहे हैं और आयुष्मान खुराना की जमकर तारीफ कर रहे हैं,. 

मेघना ने सोशल मीडिया पर अदा किया शुक्रिया 

मेघना ने किए पोस्ट में आयुष्मान खुराना का शुक्रिया अदा करते हुए कहा, 

"हमारे खेल में सटीकता सब कुछ है, लेकिन आपके हाथों और दिमाग में मौजूद उपकरण भी उतने ही अहम हैं. एक साल पहले, मैं अपनी सीमाओं को पार करने की कोशिश कर रहr था, लेकिन विश्व स्तर के उपकरणों के बिना राह में मुश्किलों का सामना कर रही थी. तभी, 'टाइम्स ऑफ़ इंडिया' के एक लेख ने सब कुछ बदल दिया. आयुष्मान खुराना ने मेरी यात्रा के बारे में पढ़ा और बिना किसी पूर्व परिचय के, अचानक आगे आकर मेरी राइफल को स्पॉन्सर किया और अपग्रेड किया. वह मुझे नहीं जानते थे. हम कभी मिले नहीं थे. वह बस एक भारतीय खिलाड़ी को वैश्विक मंच पर जीतते देखना चाहते थे. उस राइफल ने मेरे लिए खेल के मैदान को बराबरी का बना दिया, जिससे मुझे बिना किसी समझौते के अभ्यास करने, दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों से मुकाबला करने और आज जो मैंने हासिल किया है, उसे पाने में मदद मिली. आज, आखिरकार मुझे उस इंसान से मिलने का मौका मिला, जिसने जरूरत के समय चुपचाप मेरे सपनों का समर्थन किया था. कोई शोर-शराबा नहीं, भारतीय खेलों के लिए सिर्फ शुद्ध समर्थन. आपको और ताकत मिले. जय हिंद!"

मेरे साथ खड़े रहने के लिए धन्यवाद।

ऐसे बने आयुष्मान खुराना मेघना के मसीहा!

दरअसल यह कहानी कई महीने पहले शुरू हुई, जब  शूटर मेघना सज्जनार का एक अग्रणी अखबार में इंटरव्यू छपा कि वह भारत का प्रतिनिधित्व कर रही थीं, लेकिन उनके पास आधुनिक उपकरण नहीं थे. और जब इस लेख को आयुष्मान खुराना ने पढ़ा, तो इस अभिनेता ने बिना किसी शोर-शराबे के मेघना की मदद करने का फैसला किया. खुराना ने स्तरीय उपकरणों की कमी से जूझ रही मेघना के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर की रायफल स्पॉन्सर कर दी. 

चुपचाप मदद करने का फैसला

बॉलीवुड में कई सुपर  हिट फिल्में दे चुके आयुष्मान खुराना की सबसे अच्छी बात यह रही कि उन्होंने मीडिया में कोई ढोल नहीं बजाया! वह मेघना को पहले बिल्कुल भी नहीं जानते थे और उनकी टीम ने सीधा इस शूटर से संपर्क साधा और इसके पीछे खुराना का सिर्फ एक ही मकसद था कि संसाधनों की कमी की वजह से कोई बड़ा टैलेंट पीछे न रह जाए. 


अंतरराष्ट्रीय बाजार में इतनी है रायफल की कीमत

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शूटर बड़ी प्रतियोगिताओं में 10 मी में जैसे फाइनवेर्कबाउ (Feinwerkbau), आंशुट्ज (Anschütz), वॉल्थर (Walther) और पार्डिनी (Pardini) जैसी स्तरीय रायफलों का इस्तेमाल करते हैं. ये सभी शूटिंग खेलों (जैसे 10 मीटर एयर राइफल और पिस्टल) की दुनिया में दुनिया के सबसे बेहतरीन और भरोसेमंद जर्मन व इतालवी ब्रांड्स माने जाते हैं. इस श्रेणी की पेशेवर अंतरराष्ट्रीय राइफल्स और उनके साथ आने वाले कस्टमाइज्ड एसेसरीज (जैसे विशेष कपड़े, साइट्स और प्रिसिजन गियर) की बाजार में कीमत आम तौर पर 3 लाख से लेकर 5 लाख रुपये या उससे अधिक तक होती है.  चूंकि ये आयातित उपकरण होते हैं, इसलिए इनकी कीमतें सीमा शुल्क और टैक्स के बाद और बढ़ जाती हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sports News, Asian Games 2026, Shooting
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com