विज्ञापन

नई नवेली BYD Sealion 7 Dynamic के 3 फीचर्स BMW iX1 LWB पर भारी, लेकिन यहां खा जाती है मात

BYD Sealion 7 Dynamic या BMW iX1 LWB कीमत, बैटरी, रेंज, साइज और आराम की तुलना में कौन-सी इलेक्ट्रिक SUV बेहतर है? आइए जानते हैं.

नई नवेली BYD Sealion 7 Dynamic के 3 फीचर्स BMW iX1 LWB पर भारी, लेकिन यहां खा जाती है मात

BYD ने भारत में Sealion 7 Dynamic को 41.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर उतार दिया है. इसके साथ ही इसकी तुलना BMW iX1 LWB से होने लगी है. दोनों इलेक्ट्रिक SUV हैं, लेकिन कीमत, शेप, रेंज, आराम और ब्रांड पहचान के मामले में दोनों में काफी अंतर है. अगर आप भी प्रीमियम रेंज में अपने लिए इलेक्ट्रिक SUV लेना चाहते हैं तो आपको यहां पर दोनों की तुलना बता रहे हैं, जिससे आप जान पाएंगे कि आपके लिए कौन-सी गाड़ी बेस्ट रहेगी. आगे बढ़ने से पहले आपको बता दें कि BYD Sealion 7 Dynamic के तीन फीचर्स BMW iX1 LWB पर भारी पड़ते हैं. 

10 लाख रुपये से ज्यादा सस्ती

सबसे पहले बात कीमत की कर लेते हैं. BYD Sealion 7 Dynamic की कीमत 41.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है, जबकि BMW iX1 LWB की कीमत 52.70 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है. यानी दोनों के बीच करीब 10.80 लाख रुपये का अंतर है. कीमत के मामले में Sealion 7 साफ तौर पर आगे निकलती है. कम कीमत में बड़ी इलेक्ट्रिक SUV चाहने वाले कस्टमर्स के लिए यह एक बढ़िया ऑप्शन बन कर उभरती है.

BYD Sealion 7

BYD Sealion 7

बड़ी बैटरी और अच्छी रेंज

Sealion 7 Dynamic में 71.8 kWh की Blade बैटरी दी गई है. कंपनी का दावा है कि इसकी रेंज 520 किलोमीटर है. वहीं, BMW iX1 LWB में 66.4 kWh की बैटरी मिलती है और कंपनी दावा करती है इस गाड़ी की रेंज 546 किलोमीटर तक है. यानी बैटरी की कैपिसिटी के मामले में BYD आगे है. हालांकि, कंपनियों के द्वारा दावा की गई रेंज में BMW थोड़ी आगे है.

ये भी पढ़ें- 60 हजार वाली इस स्कूटी के दीवाने हुए लोग! केवल 42 रुपये में दौड़ेगी 212 किलोमीटर

साइज में भी बड़ी

BYD Sealion 7

BYD Sealion 7

BYD Sealion 7 एक मिडियम साइज की इलेक्ट्रिक SUV है. इसका साइज BMW iX1 LWB से बड़ा है. इसकी लंबाई 4,830 मिमी, चौड़ाई 1,925 मिमी और ऊंचाई 1,620 मिमी है. इसका व्हीलबेस 2,930 मिमी है. इसके मुकाबले BMW iX1 LWB की लंबाई 4,616 मिमी, चौड़ाई 1,845 मिमी और ऊंचाई 1,627 मिमी है. इसका व्हीलबेस 2,800 मिमी है. बड़ा व्हीलबेस होने की वजह से Sealion 7 में पीछे बैठने वाले यात्रियों के लिए ज्यादा जगह मिलने की उम्मीद है.

BMW iX1 LWB में क्या है खास?

ब्रांड की मजबूत पहचान

BMW भारत में प्रीमियम कारों के बाजार में मजबूत ब्रांड के तौर पर पहचाना जाता है. कंपनी का बिक्री और सर्विस नेटवर्क भी कई बड़े शहरों में अच्छी तरह स्टेबल है. प्रीमियम कार खरीदने वाले ग्राहकों के लिए ब्रांड की पहचान, दोबारा बेचने पर मिलने वाली कीमत यानी रिसेल वैल्यू और सर्विस नेटवर्क काफी मायने रखते हैं. इस मामले में BMW को BYD पर बढ़त हासिल है. BYD अभी भारतीय बाजार में अपनी पहचान और नेटवर्क को मजबूत कर ही रही है.

Latest and Breaking News on NDTV

आरामदायक सफर

BMW iX1 LWB की सस्पेंशन सेटिंग, स्टीयरिंग और सफर का एक्सपीरियंस (शहर और हाईवे दोनों के लिए) आरामदायक रखने पर ध्यान दिया गया है. दूसरी तरफ, शुरुआती एक्सपीरियंस के मुताबिक Sealion 7 की सस्पेंशन सेटिंग थोड़ी ज्यादा टाइट है. खराब सड़कों पर ये कुछ लोगों को ज्यादा अनकंफर्टेबल महसूस करवा सकती है.

किसके लिए कौन सी SUV?

अगर आपकी प्रॉयोरिटी कम कीमत में बड़ी इलेक्ट्रिक SUV, बड़ी बैटरी और ज्यादा केबिन स्पेस है तो BYD Sealion 7 ज्यादा बढ़िया ऑप्शन दिखाई देती है. वहीं अगर आपके लिए BMW की ब्रांड पहचान, सर्विस नेटवर्क और आरामदायक ड्राइविंग एक्सपीरियंस ज्यादा महत्वपूर्ण है तो BMW iX1 LWB पर ज्यादा पैसा खर्च करना ज्यादा सही हो सकता है.

ये भी पढ़ें- सीट मसाजर और 16 का माइलेज! चर्चित वकील अभिषेक मनु सिंघवी के पास है ये लग्जरी गाड़ी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BYD Sealion 7 Dynamic, BMW IX1 LWB, BMW IX1 LWB Price, BMW IX1 LWB Range, BMW IX1 LWB Rivals
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com