विज्ञापन

60 हजार वाली इस स्कूटी के दीवाने हुए लोग! केवल 42 रुपये में दौड़ेगी 212 किलोमीटर

TVS Motor ने जुलाई 2026 में 4.37 लाख दोपहिया वाहन बेचे. TVS iQube की बिक्री 158% बढ़कर 59,386 यूनिट पहुंच गई. 59,999 रुपये वाली इस स्कूटी की रेंज 212 किमी तक है.

60 हजार वाली इस स्कूटी के दीवाने हुए लोग! केवल 42 रुपये में दौड़ेगी 212 किलोमीटर

भारत में EV का क्रेज धीरे-धीरे ही सही लेकिन बढ़ रहा है. कार के अलावा टू-व्हीलर्स भी लोग EV खरीदने लगे हैं. जुलाई 2026 की रिपोर्ट ने इस बार चौंका दिया है. TVS की एक इलेक्ट्रिक स्कूटी टॉप-10 में जगह बनाने में कामयाब हो गई.  जिसकी वजह से सेल्स के लिहाज से TVS मोटर कंपनी के लिए पिछला महीना शानदार रहा.

TVS ने पिछले महीने कुल 4,37,394 दोपहिया वाहन बेचा था. ये जुलाई 2025 के 3,08,720 यूनिट के मुकाबले 42 प्रतिशत ज्यादा है. जून 2026 में कंपनी 4,11,014 दोपहिया वाहन बेची, यानी जुलाई में बिक्री महीने-दर-महीने भी करीब 6 प्रतिशत बढ़ी. कंपनी के पोर्टफोलियो में TVS RR 310 और TVS iQube की बिक्री में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिली. RR 310 की बिक्री 350 प्रतिशत बढ़ी, जबकि iQube की बिक्री में 158 प्रतिशत का उछाल आया.

TVS iQube की बिक्री में 158 प्रतिशत का उछाल

इलेक्ट्रिक स्कूटी बाजार में TVS iQube ने जुलाई में शानदार परफॉर्म किया है. कंपनी ने इस महीने iQube की 59,386 यूनिट बेचीं. ये इलेक्ट्रिक दोपहिया बाजार में iQube की अब तक की मजबूत है. यानी जुलाई 2025 में iQube की 23,029 यूनिट बिकी थीं. इस तरह एक साल में बिक्री 158 प्रतिशत बढ़ गई. जून 2026 में iQube की 47,331 यूनिट बिकी थीं. इसके मुकाबले जुलाई में बिक्री करीब 25 प्रतिशत बढ़ी.

Latest and Breaking News on NDTV

TVS iQube की कीमत

TVS iQube कई बैटरी ऑप्शन में उपलब्ध है. कंपनी BaaS यानी बैटरी-एज-ए-सर्विस का ऑप्शन भी देती है. इसमें ग्राहक स्कूटर की कीमत अलग और बैटरी की सुविधा मेंबरशिप के तौर पर ले सकते हैं. BaaS ऑप्शन के साथ iQube की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 59,999 रुपये है. जबकि 2.3kWh बैटरी वाले iQube की एक्स-शोरूम कीमत 94,434 रुपये से शुरू होती है. 3.1kWh वाले मॉडल की शुरुआती कीमत 1 लाख रुपये है.

जबकि 3.5kWh बैटरी वाले iQube की एक्स-शोरूम कीमत 1,08,993 है. वहीं 4.7kWh बैटरी वाले TVS iQube S की कीमत 1,17,642 रुपये से शुरू होती है. 5.3kWh बैटरी वाले मॉडल की कीमत 1,58,834 रुपये (एक्स-शोरूम) है.

एक बार चार्ज करने पर 212 किलोमीटर तक की रेंज

बैटरी क्षमता के हिसाब से TVS iQube की दावा की गई रेंज अलग-अलग है. 5.3kWh बैटरी वाला मॉडल 212 किलोमीटर तक की रेंज देने का दावा करता है. जबकि 4.7kWh बैटरी वाले मॉडल की दावा की गई रेंज 175 किलोमीटर है. इसके 3.5kWh मॉडल की रेंज 145 किलोमीटर, 3.1kWh मॉडल 123 किलोमीटर और 2.3kWh मॉडल 114 किलोमीटर तक की रेंज देने का दावा करता है.

चार्ज करने का खर्च

दिए गए आंकड़ों के मुताबिक, 5.3kWh बैटरी वाले iQube को घर पर चार्ज करने में 5.3 to 6.1 बिजली यूनिट का खर्च आता है. अगर 7 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से खर्च जोड़ा जाए तो लगभग 42 रुपये का खर्च आता है. हालांकि, ये सिर्फ अनुमानित खर्च है. वास्तविक बिजली दर और वॉल्टेज की वजह से चार्जिंग टाइम के आधार पर खर्च अलग हो सकता है. जबकि कमर्शियल चार्जिंग स्टेशन पर चार्ज करने का खर्च इससे ज्यादा हो सकता है.

ये भी पढ़ें: "हर विधायक को कार", CM विजय के ऐलान के बाद, सचिवालय के बाहर Mahindra की इन गाड़ियां की कतार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
TVs, TVS IQube, TVS IQube Price, TVS IQube Variants, TVS IQube 3.1
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com