विज्ञापन

सीट मसाजर और 16 का माइलेज! चर्चित वकील अभिषेक मनु सिंघवी के पास है ये लग्जरी गाड़ी

अभिषेक मनु सिंघवी की Toyota Vellfire का वीडियो वायरल है. जानें 1.50 करोड़ रुपये तक की इस लग्जरी मल्टी परपस व्हीकल की कीमत, इंजन, माइलेज और खास फीचर्स.

सीट मसाजर और 16 का माइलेज! चर्चित वकील अभिषेक मनु सिंघवी के पास है ये लग्जरी गाड़ी
Photo (ScreenGrab)

देश के जाने-माने वकील और कांग्रेस नेता डॉ. अभिषेक मनु सिंघवी की लग्जरी कार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. कुछ समय पहले वह इसी कार से संसद पहुंचे थे. ये कार Toyota Vellfire है. अभिषेक मनु सिंघवी ने राज्यसभा के लिए नामांकन के दौरान जमा किए गए फॉर्म 26 में भी इस कार की जानकारी दी थी. Toyota Vellfire अपने शानदार केबिन, आरामदायक सीटों और हाइब्रिड इंजन के लिए जानी जाती है.

Toyota Vellfire की कीमत

भारत में Toyota Vellfire की कीमत 1.38 करोड़ रुपये से 1.50 करोड़ रुपये के बीच है. इसमें हाइब्रिड इंजन दिया गया है और कार केवल ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आती है. शुरुआती हाइब्रिड ऑटोमैटिक मॉडल की कीमत करीब 1.38 करोड़ रुपये है, जबकि ज्यादा फीचर्स वाले टॉप मॉडल की कीमत करीब 1.50 करोड़ रुपये तक पहुंचती है. कीमत मॉडल और इसमें दिए गए फीचर्स के हिसाब से अलग हो सकती है.

अंदर से कैसी है Toyota Vellfire

Toyota Vellfire को आराम और लग्जरी को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. इसके केबिन में कैप्टन सीटें दी गई हैं, जिन्हें पीछे की तरफ झुकाया जा सकता है. इन सीटों में मसाज की सुविधा भी मिलती है. केबिन में एंबिएंट लाइटिंग दी गई है, जिससे अंदर का माहौल और ज्यादा प्रीमियम महसूस होता है. Vellfire में सिल्वर मीका मैटेलिक, न्यू पर्ल व्हाइट और ब्लैक जैसे कलर के ऑप्शन मिलते हैं.

इंजन और माइलेज

Toyota Vellfire में 2.5 लीटर पेट्रोल-हाइब्रिड इंजन दिया गया है. इसे E-CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है. ये इंजन करीब 190 हॉर्सपावर की ताकत देता है. बड़ी और लग्जरी कार होने के बावजूद इसका माइलेज करीब 16 किलोमीटर प्रति लीटर बताया गया है. हाइब्रिड तकनीक की वजह से यह कार ताकत के साथ बेहतर ईंधन बचत देने की कोशिश करती है. Toyota Vellfire में कई मॉडर्न सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं. इनमें 6 एयरबैग, अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल और ब्लाइंड-स्पॉट मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स शामिल हैं. इसके अलावा कार में यात्रियों के आराम को ध्यान में रखते हुए कई प्रीमियम सुविधाएं दी गई हैं.

स्टार्स की भी पसंद है Vellfire

Toyota Vellfire भारत में कई बड़े नामों की पसंद बन चुकी है. कृति सेनन, आमिर खान, अक्षय कुमार, अजय देवगन, कियारा आडवाणी, आयुष्मान खुराना और समय रैना जैसे स्टार्स के पास भी यह लग्जरी MPV देखी गई है. 

ये भी पढ़ें- 60 हजार वाली इस स्कूटी के दीवाने हुए लोग! केवल 42 रुपये में दौड़ेगी 212 किलोमीटर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Abhishek Manu Singhvi, Toyota Vellfire, Toyota Vellfire Features, Toyota Vellfire Price, Toyota Vellfire India Launch
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com