Tata Motors साल 2031 तक नए 15 मॉडल लॉन्च करने की तैयारी में है. इस प्लान के तहत कंपनी 6 बिल्कुल नए नाम और कई बड़े अपग्रेड्स लेकर आ रही है. अगर आप भी आने वाले समय में नई कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो Tata का यह फ्यूचर प्लान एक बार जरूर देख लें.
6 नए नाम और 20 से ज्यादा बड़े बदलाव
टाटा मोटर्स ने साफ कर दिया है कि वह आने वाले पांच सालों में 20 से ज्यादा नई गाड़ियां, फेसलिफ्ट और इंजन अपग्रेड्स बाजार में उतारेगी. इस प्लान में सबसे खास बात 6 बिल्कुल नए मॉडल्स का आना है. इन नई गाड़ियों के जरिए टाटा उन सेगमेंट्स में भी एंट्री करेगी जहां अभी उसकी पकड़ कम है. ग्राहकों को अब पेट्रोल, डीजल, सीएनजी के साथ-साथ इलेक्ट्रिक कारों में भी बॉडी स्टाइल के बहुत सारे नए ऑप्शन देखने को मिलेंगे.
लोन पर ली है कार और टूट गई EMI? तुरंत जान लें ये नियम, बैंक वाले छू भी नहीं पाएंगे आपकी गाड़ी
30 जून को आ रही है नई Sierra.ev
Tata के इस नए सफर की शुरुआत बहुत जल्द होने वाली है. कंपनी अपनी आइकॉनिक गाड़ी सिएरा को इलेक्ट्रिक अवतार यानी Sierra.ev के रूप में इसी महीने 30 जून को लॉन्च करने जा रही है. इसके ठीक बाद, फेस्टिव सीजन के आस-पास Safari.ev को भी बाजार में उतार दिया जाएगा. इतना ही नहीं, अगले एक साल के भीतर टाटा अपनी बेहद एडवांस और लग्जरी 'अविन्या' (Avinya) ईवी रेंज को भी पेश करने की तैयारी में जुटी है.
टाटा मोटर्स हर साल करीब 3.5 लाख से 4 लाख इलेक्ट्रिक कारें बेचने का टारगेट लेकर चल रही है. इसके लिए टाटा अपने EV पोर्टफोलियो को 6 मॉडल से बढ़ाकर सीधे 10 मॉडल करने वाली है.
फिलहाल टाटा मोटर्स हर साल करीब 6.4 लाख पैसेंजर गाड़ियां बेचती है. लेकिन 2031 तक कंपनी इस आंकड़े को दोगुना करके 1.2 मिलियन (12 लाख) से ज्यादा करने का इरादा रखती है. इस भारी बिक्री के दम पर टाटा भारतीय कार बाजार में अपनी हिस्सेदारी को बढ़ाकर 18 से 20 प्रतिशत तक पहुंचाना चाहती है, जो अभी मारुति और हुंडई के पास है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं