विज्ञापन

5 दशक तक बॉलीवुड के बेताज बादशाह रहे दिलीप कुमार, अमिताभ बच्चन ने बताया हिंदी सिनेमा का पिलर

अमिताभ बच्चन ने अपने शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के लेटेस्ट एपिसोड में दिलीप कुमार को याद करते हुए उनको हिंदी सिनेमा का एक ऐसा पिलर भी बताया जिसकी जगह कोई नहीं ले सकता.

5 दशक तक बॉलीवुड के बेताज बादशाह रहे दिलीप कुमार, अमिताभ बच्चन ने बताया हिंदी सिनेमा का पिलर
हिंदी सिनेमा के इतिहास में दिलीप कुमार की बेमिसाल जगह
नई दिल्ली:

भारतीय सिनेमा के ‘अभिनय सम्राट' और ‘ट्रेजेडी किंग' के रूप में प्रसिद्ध दिलीप कुमार ने हिंदी फिल्मों में पांच दशकों तक दर्शकों के दिलों पर राज किया. आम दर्शक से लेकर मनोरंजन जगत में भी उनकी अदाकारी का हर कोई कायल रहता है. इसी कड़ी में मेगास्टार अमिताभ बच्चन लेजेंड दिलीप कुमार की तारीफ करने से पीछे नहीं हटे. अभिनेता ने क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति सीजन 18' के लेटेस्ट एपिसोड के दौरान दिलीप कुमार के बेमिसाल योगदान पर रोशनी डाली. शो के लेटेस्ट एपिसोड में अभिनेता अमिताभ बच्चन कंटेस्टेंट मंजीत सिंह से दिलीप कुमार के बेमिसाल योगदान के बारे में बताया.

उन्होंने कहा, "जब भी हिंदी सिनेमा का इतिहास लिखा जाएगा, तो हमेशा यही लिखा जाएगा 'दिलीप कुमार जी से पहले' और 'दिलीप कुमार जी के बाद'." कंटेस्टेंट मंजीत ने भी इस मौके का फायदा उठाकर अमिताभ बच्चन की तारीफ करते हुए कहा, "सर, दिलीप कुमार जी के बाद अमिताभ बच्चन हैं." इस बात पर ऑडियंस ने खूब तालियां बजाईं लेकिन अमिताभ ने फिर से हिंदी सिनेमा के इतिहास में दिलीप कुमार की बेमिसाल जगह पर जोर दिया और कहा, "अरे नहीं-नहीं सर, बिफोर दिलीप कुमार जी और आफ्टर दिलीप कुमार जी."

ये भी पढ़ें: बनारस के रंग में रंगा 13 साल पुराना ये गाना, धनुष-सोनम की मासूम मोहब्बत, श्रेया घोषाल की आवाज का सालों बाद भी नहीं उतरा खुमार

अभिनेता ने आगे बातचीत में दिलीप कुमार को हिंदी सिनेमा का एक ऐसा पिलर भी बताया जिसकी जगह कोई नहीं ले सकता. उन्होंने कहा, "वह हिंदी सिनेमा का स्तंभ हैं और वे एक ऐसा स्तंभ हैं, जिसे कोई पीछे नहीं कर सकता है." 'कौन बनेगा करोड़पति सीजन 18' सोमवार से शुक्रवार, रात 9:00 बजे, सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनी लीव पर आता है.

दिलीप कुमार और अमिताभ बच्चन 1982 में रमेश सिप्पी के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'शक्ति' में साथ नजर आए थे. इस फिल्म में दिलीप कुमार ने एक सख्त पुलिस अधिकारी पिता की भूमिका निभाई थी और अमिताभ बच्चन ने उनके बागी बेटे का किरदार निभाया था. इस दमदार अभिनय के लिए फिल्म को उस साल का सर्वश्रेष्ठ फिल्म का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला था और दिलीप कुमार को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bollywood, Entertainment, Amitabh Bachchan, Dilip Kumar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com