Happy Birthday Suniel Shetty: एक्शन हीरो के तौर पर बॉलीवुड में एंट्री करने वाले सुनील शेट्टी आज 65 साल के हो गए हैं. इंडियन सिनेमा में उनकी एक अलग पहचान है. वह फिल्मों में अपने सारे एक्शन स्टंट खुद करते थे, इसलिए उन्हें हमेशा बेस्ट एक्शन हीरो की कैटेगरी में शामिल किया गया है. लेकिन खुद के साथ एक्सपेरिमेंट करने के लिए जाने जाने वाले सुनील शेट्टी ने कुछ समय बाद कॉमेडी फिल्मों की तरफ रुख किया, जिसमें हैरी फेरी उनकी बेस्ट फिल्म थी. हालांकि फिल्मों से कहीं ज्यादा उनके पास बॉलीवुड के दो सबसे बड़े लेजेंड्स का एक यूनिक गिफ्ट है, जो 24 सालों से उनके साथ है.
अमिताभ बच्चन और संजय दत्त से मिला था 24 साल पहले यूनिक गिफ्ट
दरअसल, ANI को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि बॉलीवुड के दो सबसे बड़े दिग्गजों अमिताभ बच्चन और संजय दत्त ने उन्हें साल 2002 में फिल्म कांटे के सेट पर एक नया नाम दिया था जो आज भी उनके साथ चला आ रहा है.
एक्टर ने बताया कि साल 2002 में फिल्म 'कांटे' (Kaante) की शूटिंग लॉस एंजिल्स में चल रही थी. इस मल्टीस्टारर फिल्म के सेट पर अमिताभ बच्चन, संजय दत्त, सुनील शेट्टी, और कुमार गौरव जैसे सितारे मौजूद थे. सुनील शेट्टी स्वभाव से बेहद मददगार और सेट पर सभी का ख्याल रखने वाले इंसान थे. वह अक्सर क्रू मेंबर्स से लेकर को-स्टार्स तक, सबकी जरूरतों का ध्यान एक बड़े भाई की तरह रखते थे. उनकी इस आदत से बिग बी बहुत प्रभावित हुए.
'शहंशाह' के मुंह से निकला एक नाम और सुनील को मिली नई पहचान
इसी को लेकर एक दिन सेट पर सुनील शेट्टी की इसी केयरिंग नेचर को देखकर अमिताभ बच्चन मुस्कुराए और उन्होंने आदर और प्यार से सुनील को 'अन्ना' (जिसका तमिल/तेलुगु में मतलब बड़ा भाई होता है) कहकर पुकारा. 'शहंशाह' के मुंह से यह नाम निकलते ही सेट पर मौजूद संजय दत्त को यह नाम इतना पसंद आया कि उन्होंने इसे तुरंत लपक कर पूरे क्रू से चिल्लाकर कहा, कि आज से सब इन्हें अन्ना ही बुलाएंगे!"
अन्ना' पर ही रिएक्ट करता हूं
बस फिर क्या था! लॉस एंजिल्स के उस सेट से शुरू हुआ यह सिलसिला ऐसा चला कि आज खुद सुनील शेट्टी भी अपना असली नाम भूल चुके हैं. पॉडकास्ट में हंसते हुए उन्होंने बताया कि अब अगर कोई मुझे सुनील कहकर बुलाता है, तो मैं मुड़कर भी नहीं देखता. मैं सिर्फ 'अन्ना' पर ही रिएक्ट करता हूं, क्योंकि इस नाम में बॉलीवुड का बहुत सारा प्यार और सम्मान छिपा है."
यह भी पढ़ें; 24 साल बाद ओटीटी पर होगी धक-धक गर्ल की री-एंट्री, बिग बी को टक्कर देती हुई दिखेगी Madhuri Dixit
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं