भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) साल 2022 में एक विश्व रिकॉर्ड बनाकर जमैका के मशहूर धावक उसैन बोल्ट से आगे निकल गए हैं. और वो रिकॉर्ड ये है कि नीरज चोपड़ा पर साल 2022 में विश्व में सबसे ज्यादा आर्टिकल लिखे गए हैं. और इस मामले में ही उन्होंने उसैन बोल्ट को पीछे छोड़ा है. दरअसल साल 2022 में ओलंपिक स्वर्म पदक विजेता नीरज चोपड़ा पर कुल 812 आर्टिकल लिखे गए, जो कि विश्व भर के सभी एथलीटों में सबसे ज्यादा हैं. इसके अलावा इस साल की शुरुआत में नीरज डायमंड लीग का खिताब अपने नाम करने वाले पहले भारतीय बने थे.
विश्व एथलेटिक्स संघ (WWA) के द्वारा जारी की गई सूची में नीरज को पहला स्थान मिला है. वहीं उसैन बोल्ट पर इस साल 574 आर्टिकल लिखे गए हैं. बता दें कि नीरज चोपड़ा पिछले कुछ समय से ज़बरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं. उन्होंने साल 2020 में सेंट्रल नॉर्थ वेस्ट लीग मीटिंग में गोल्ड मैडल जीता, इसके बाद साल 2021 में मीटिंग सिडेड डे लिस्बोआ में स्वर्ण पदक, साल 2021 टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मैडल जीता. वहीं इसी साल सितंबर में नीरज डायमंड लीग के फाइनल में पदक जीतकर इतिहास रचा था.
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV WORLD SUMMIT : जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब
खास बात ये है कि नीरज ने 13 महीनों के अंदर ओलंपिक गोल्ड , विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक और डायमंड लीग चैंपियन बनकर विश्व भर में भारत का नाम रौशन किया है.
ये भी पढ़ें-
शुबमन गिल की किस्मत के आगे DRS भी हो गया फेल, शाकिब अल हसन ने सिर पकड़ लिया
बांग्लादेश के बल्लेबाज जाकिर हसन का बड़ा कारनामा, डेब्यू टेस्ट में शतक लगाकर रचा इतिहास
Watch: लाइव मैच में रिकी पोंटिंग की भविष्यवाणी हुई सच, एक गेंद पहले ही बता दिया था बैटर होगा आउट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं