विज्ञापन

Virgo Tarot Card Rashifal: बड़े बुजुर्ग व्यक्तियों की सलाह बनेगी आपकी मार्गदर्शक, नई नौकरी का करेंगे विचार

Virgo Tarot Card Horoscope 31 August: Seven of swords की ऊर्जा लोगों के ईर्ष्या से बचकर रहने की आवश्यकता, कार्य स्थल पर सहयोगियों और कर्मचारियों की गतिविधियों पर निगाह और तनाव तथा थकान से स्वास्थ्य पर असर की बात लेकर आ सकती है.

Virgo Tarot Card Rashifal: बड़े बुजुर्ग व्यक्तियों की सलाह बनेगी आपकी मार्गदर्शक, नई नौकरी का करेंगे  विचार
कन्या राशि का टैरो राशिफल
NDTV

Virgo Tarot Card Horoscope 31 August 2026 Kanya Tarot Card Rashifal: जिन कार्यों को पूरा करने में सफलता हासिल नहीं हो रही है. उन्हें अभी छोड़ देना बेहतर होगा. पारिवारिक मामलों में अनुभवी व्यक्ति की सलाह सकते हैं. परिवार के बड़े बुजुर्ग व्यक्तियों की सलाह एवं मशवरा जीवन में सफलता प्राप्ति हेतु मार्गदर्शक बन सकता है. जीवन आगे बढ़ते समय अपने करीबी लोगों और मित्रों को पीछे ना छोड़े. उनका साथ एवं सहयोग मुश्किल परिस्थितियों में प्रेरणा का कार्य करेगा. 

व्यवसायिक/ Professional:

कार्यस्थल पर किसी कर्मचारी की ईर्ष्या के चलते आपकी पदोन्नति में बाधा आ सकती है. किसी उच्च अधिकारी की सिफारिश पर अन्य सहयोगी की पदोन्नति अच्छे पद पर हो सकती है. इस स्थिति में मन में तनाव और असंतोष बढ़ सकता है. नई नौकरी की तलाश पर विचार कर सकते हैं. नई नौकरी की प्राप्ति तक धैर्य और संयम को बनाए रखें. किसी के भी साथ निजी या कार्य से संबंधित जानकारी साझा ना करें. तनाव होने की स्थिति में अपने आसपास की गतिविधि को नजरअंदाज कर सकते हैं. 

स्वास्थ्य/Health:

जरूरत से ज्यादा सोचने और तनाव से सिरदर्द बढ़ सकता है. इस समय आध्यात्मिक गतिविधियों में भागीदारी कर मन में शांति लाएं. 

आर्थिक स्थिति/Finance:

किसी गलत संपत्ति में धन निवेश से नुकसान हो सकता है. इस नुकसान की भरपाई पर विचार करेंगे. 

रिश्ते/Relationship:

प्रिय के साथ किसी विषय पर तीखी बातचीत हो सकती है. इस स्थिति में तुरंत कोई प्रतिक्रिया न दें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virgo Aaj Ka Rashifal, Kanya Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal, Aaj Ka Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com