विज्ञापन

नंबर-2 पर लियोनेल मेसी, नंबर-1 पर क्रिस्टियानो रोनाल्डो, सबसे ज्यादा इंटरनेशनल गोल करने वाले टॉप-10 फुटबॉलर

Lionel Messi Retirement: लियोनेल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास का ऐलान कर दिया है. मेसी के संन्यास के साथ ही फुटबॉल का एक महान युग खत्म हो गया है.

नंबर-2 पर लियोनेल मेसी, नंबर-1 पर क्रिस्टियानो रोनाल्डो, सबसे ज्यादा इंटरनेशनल गोल करने वाले टॉप-10 फुटबॉलर
Most International Goals in Men's Football

Lionel Messi retires: अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेस्सी ने सोमवार को इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास की घोषणा कर दी है. मेसी ने अर्जेंटीना के लिए 207 मुकाबलों में 125 गोल किए. मेसी ने संन्यास की घोषणा करते हुए बताया कि उन्हें मैदान पर फैंस से मिला समर्थन बेहद याद आएगा. अपने शानदार  इंटरनेशनल करियर में मेसी ने अर्जेंटीना को 3 फीफा वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचाया।. अर्जेंटीना साल 2014 और इसी साल खत्म हुए फीफा वर्ल्ड कप में रनर-अप रहा. इस फॉरवर्ड खिलाड़ी की कप्तानी में अर्जेंटीना ने साल 2022 में वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किया था.

भले ही मेसी का इंटरनेशनल करियर अब खत्म हो गया है, लेकिन वह इंटर मियामी के साथ अपना क्लब करियर जारी रखेंगे, जहां वह 2028 तक अनुबंधित हैं.अर्जेंटीना नेशनल टीम से उनके जाने के साथ ही एक शानदार अध्याय का समापन हो रहा है, जिसकी शुरुआत 2005 में हुई थी और जिसमें उन्होंने आखिरकार वर्ल्ड कप की जीत हासिल की, जो लंबे समय से उनके इंटरनेशनल करियर का मुख्य लक्ष्य था. अब जब मेसी ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास का ऐलान कर दिया है तो जानते हैं. इंटरनेशनल फुटबॉल में सबसे ज्यादा गोल करने वाले दुनिया के 10 फुटबॉल कौन रहे हैं. 

सबसे अधिक इंटरनेशनल गोल करने वाले खिलाड़ी

रैंकखिलाड़ीदेशगोल कुल मैच
1क्रिस्टियानो रोनाल्डोपुर्तगाल146233
2लियोनेल मेसीअर्जेंटीना125206
3अली डेईईरान108148
4सुनील छेत्रीभारत 95157
5रोमेलु लुकाकुबेल्जियम93132
6मोख्तार डहारीमलेशिया89142
7रॉबर्ट लेवानडॉस्कीपोलैंड89167
8अली मबखौतसंयुक्त अरब अमीरात85115
9हैरी केनइंग्लैंड85121
10फेरेंक पुस्कसहंगरी8489

इसके बाद ब्राजील के नेमार का नाम है. ब्राजील के नेमार ने 130 मैच में 80 गोल इंटरनेशनल फुटबॉल में किए हैं. वहीं, नंबर 12 पर जाम्बिया के गॉडफ्रे चितालु हैं जिन्होंने 111 इंटरनेशनल मैच में कुल 79 गोल करने में सफलता हासिल की है. 


बता दें कि मेसी संन्यास का ऐलान करते हुए काफी इमोशनल भी नजर आए, मेसी ने अपने पोस्ट में लिखा, "फाइनल के बाद बीते समय और काफी सोच-विचार के बाद, मैं सभी को बताना चाहता हूं कि नेशनल टीम से रिटायर हो रहा हूं। यह एक ऐसा फैसला था, जिससे मुझे दुख हुआ और अब भी अंदर तक दुख होता है, लेकिन मैं समझता हूं कि अब सही समय आ गया है. मैं कसम खाता हूं कि मैंने हमेशा अपना सब कुछ दिया.सिर्फ उन कुछ वर्षों में नहीं जब हमने सब कुछ जीता, बल्कि उससे पहले भी; मैंने हमेशा इस जर्सी के लिए संघर्ष किया और मैदान पर अपना सब कुछ झोंक दिया, ताकि आपको खुशी दे सकूं और फुटबॉल के जरिए अर्जेंटीना का होने पर गर्व महसूस करा सकूं."

ये भी पढ़ें- सहवाग से आगे वैभव सूर्यवंशी, नंबर 1 पर यूसुफ पठान, दलीप ट्रॉफी में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 10 बल्लेबाज

ये भी पढ़ें- रोहित यादव नंबर 1, नीरज चोपड़ा के बाद सबसे दूर भाला फेंकने वाले टॉप 4 भारतीय जैवलिन थ्रोअर

ये भी पढ़ें- 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का धमाका, U19 से IPL और दलीप ट्रॉफी तक बना डाले 7 महारिकॉर्ड, टूटना मुश्किल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lionel Messi, Football
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com