विज्ञापन

Gemini Tarot Card Rashifal: पैसे से जुड़े कामों में लापरवाही ना करें, व्यवसाय की स्थिति हो सकती है बेहतर

Gemini Tarot Card Horoscope 31 August: Five of pentacles की ऊर्जा पैसों के लेनदेन में सावधानी और सुरक्षा, बिना पढ़े किसी भी कागज पर हस्ताक्षर करने से बचाव और किसी की सलाह पर अमल करने से पहले जांच पड़ताल की बात कर सकती है.

Gemini Tarot Card Rashifal: पैसे से जुड़े कामों में लापरवाही ना करें, व्यवसाय की स्थिति हो सकती है बेहतर
मिथुन राशि का टैरो राशिफल
NDTV

Gemini Tarot Card Horoscope 31 August 2026 Mithun Tarot Card Rashifal: पिछले लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान मिल सकता है. पैसे से जुड़े कामों को लेकर लापरवाही ना करें. किसी व्यक्ति की बात पर भरोसा करने से पहले अच्छे से जांच पड़ताल करें. कुछ समय अकेले  या आध्यात्मिक गतिविधियों में समय व्यतीत करने से मन को सुकून और शांति मिल सकती है. बच्चों की फिजूलखर्ची की आदत पर नियंत्रण रखें. व्यर्थ की बातों पर प्रतिक्रिया न दें. 

व्यवसायिक/ Professional:

व्यवसाय की स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है. छोटी-छोटी कुछ समस्याएं बीच में आ सकती है, पर कार्य को पूरा करने में जल्दबाजी न करें. किसी दूसरे व्यक्ति की सलाह पर बिना सोच समझे अमल न करें. सभी महत्वपूर्ण फैसले अपनी समझ से लें. व्यवसाय में आवश्यक फाइलें और जरूरी पेपर्स संभलकर रखें. किसी आवश्यक कागज को बिना पढ़े हस्ताक्षर न करें. 

स्वास्थ्य/Health:

तनाव और थकान का असर सेहत पर पड़ सकता है. मानसिक  दवाब से बचे  और अपनी रुचि के कार्य करें. 

आर्थिक स्थिति/Finance:

रुका हुआ पेमेंट वापस मिल सकता है. पैसों के लेनदेन में पारदर्शिता रखें. अजनबी लोगों से पैसों का लेनदेन न करें. 

रिश्ते/Relationship:

व्यस्तता के कारण परिवार को ज्यादा समय नहीं दे पा रहे हैं. काम का दबाव रिश्तों पर हावी न होने दे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gemini Aaj Ka Rashifal, Mithun Rashifal, Aaj Tarot Card Rashifal, Aaj Ka Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com