Aquarius Tarot Card Horoscope 28 June 2026 Kumbh Tarot Card Rashifal: जीवन में आने वाले बदलाव शुरुआत में चुनौतीपूर्ण लग सकते हैं, लेकिन आत्मविश्वास और धैर्य से आप परिस्थितियों को अपने पक्ष में कर पाएंगे. कार्यक्षेत्र में छोटी-सी लापरवाही से बचें और वरिष्ठों के मार्गदर्शन का सम्मान करें. आर्थिक मामलों में सतर्कता और कीमती सामान की सुरक्षा जरूरी रहेगी. स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें तथा नकारात्मक लोगों से दूरी बनाकर रखना मानसिक शांति और रिश्तों के लिए लाभदायक रहेगा.
व्यक्तिगत/Personal: इस समय जीवन में कई तरह के नकारात्मक बदलाव होते नजर आएंगे.इससे जीवन में निराशा का अनुभव कर सकते हैं. इन बदलावों को अपने ऊपर हावी न होने दे. किसी की भी कहीं बात को लेकर परेशान ना हो. सामने वाले की गलतियों का दोष अपने ऊपर ना आने दे. आपकी आत्मविश्वास और मनोबल में वृद्धि हर मुश्किल परिस्थिति से बाहर निकालने में सहायता प्रदान करेगी.
व्यवसायिक/Professional: कार्य क्षेत्र में किसी गलत कागज या काम में गलती होने के कारण परेशानी हो सकती है. अपने वरिष्ठ लोगों और अधिकारियों की बात को अनदेखा न करें. उनके दिए गए निर्देशों को ध्यान से सुने. इस समय आ रही मुश्किलों का सामना कर भविष्य के लिए सफलता का रास्ता बना सकते हैं. किसी भी बात में अपने अहंकार को आने ना दें. धैर्य ,संयम और स्थिरता से सामने आ रहे संकट से बाहर निकलने का प्रयास जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा.
स्वास्थ्य/Health: किसी अजनबी के दिए गए गलत पदार्थ को खा लेने से पेट में काफी दर्द हो सकता है. जिसके चलते अस्पताल जाने की नौबत आ सकती है.
आर्थिक स्थिति/Finance: किसी कीमती वस्तु के चोरी होने की संभावना बनती नजर आ रही है. सार्वजनिक स्थलों पर अपने पर्स और मोबाइल को सुरक्षित रखें.
रिश्ते/Relationship: ऐसे व्यक्ति जो छोटी-छोटी बातों पर लड़ाई झगड़ा करने या अपमानित करने की मंशा बनाए रखते हैं. उनसे दूर रहे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं