विज्ञापन

Capricorn Tarot Card: विवाह को मिलेगी सहमति, पुरानी गलतियों में होगा सुधार, कार्यक्षेत्र में खत्म होंगे मतभेद

Capricorn Tarot Card Horoscope 27 June: The Chariot की ऊर्जा गलतियों में सुधार लाने के लिए पूर्व में किए कार्यों का विश्लेषण, किसी भी तरह के पुराने मतभेद को खत्म कर जीवन में सकारात्मक लाने के प्रयास की बात लेकर आ सकती है.

Capricorn Tarot Card: विवाह को मिलेगी सहमति, पुरानी गलतियों में होगा सुधार, कार्यक्षेत्र में खत्म होंगे मतभेद
आज धैर्य, सकारात्मक सोच और समझदारी आपको हर चुनौती से आगे ले जाएगी.

Capricorn Tarot Card Horoscope 27 June 2026 Makar Tarot Card Rashifal: आज परिवार में धार्मिक और शुभ माहौल बना रहेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा. कार्यक्षेत्र में पुरानी गलतियों से सीख लेकर आगे बढ़ने का समय है. दूसरों की आलोचना और नकारात्मक बातों से प्रभावित होने के बजाय अपने लक्ष्य पर ध्यान दें. आर्थिक मामलों को गोपनीय रखना आपके हित में रहेगा. स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें और रिश्तों में सकारात्मक लोगों को ही महत्व दें.

व्यक्तिगत/Personal: घर में कोई धार्मिक आयोजन हो सकता है. जिसके चलते करीबी संबंधियों और मित्रों का आगमन हो सकता है. परिवार में उत्सव का वातावरण सबको प्रसन्नचित रखेगा. इस समय अपने पसंद के कामों में खुद को व्यस्त रखेंगे इससे मन में ऊर्जा और उमंग का संचार होता नजर आएगा परिवार के बड़े बुजुर्ग व्यक्तियों की सलाह जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकती है. परिवार का विवाह के लिए बढ़ते दबाव को स्वीकार कर विवाह की सहमति दे सकते हैं. 

व्यवसायिक/Professional: कुछ पुराने कार्यों का विश्लेषण कर अपनी गलतियों को सुधारने का प्रयास करेंगे पूर्व में किए गए कार्यों में अपेक्षित सफलता न मिलने से मन विचलित हो सकता है. इस बात का ध्यान रखें, कि छोटी-छोटी बातों पर किसी से भी उलझना आपके आत्मविश्वास और मनोबल को कम कर देगा. कार्य क्षेत्र में कर्मचारियों के साथ चला आ रहा पुराना मतभेद खत्म करने की पहल करें. इस समय आपके आसपास के वातावरण और लोगों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें. संभव है,कुछ लोग ईर्ष्या के चलते आपके कार्य क्षेत्र में बदनाम करने का प्रयास करें.इस स्थिति में सामने वाले के बातों की प्रतिक्रिया न देना उनके प्रयासों को असफल कर सकता है. 

स्वास्थ्य/Health: किसी नई वस्तु का सेवन करते समय उसके बारे में जानकारी जरूर प्राप्त करें. जिससे आगे किसी तरह की एलर्जी ना हो. 

आर्थिक स्थिति/Finance: अपने आर्थिक मामलों की जानकारी किसी के साथ साझा ना करें. आमदनी और जमा पूंजी की जानकारी निजी रखना बेहतर रहेगा.

रिश्ते/Relationship: ऐसे लोग जिनका कार्य आलोचना करते रहना होता है. उनके साथ रिश्ते सीमित रखें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Capricorn Aaj Ka Rashifal, Makar Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com