Scorpio Tarot Card Horoscope 21 June 2026 Vrashchik Tarot Card Rashifal: पारिवारिक संपत्ति और संतान की शिक्षा को लेकर महत्वपूर्ण चर्चाएं हो सकती हैं. धार्मिक यात्रा और घर की सजावट से जुड़ी योजनाएं मन को प्रसन्न रखेंगी. कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धियों की रणनीति से सावधान रहें और किसी भी काम में लापरवाही न करें. नए बदलाव लागू करने के अवसर मिल सकते हैं, लेकिन आर्थिक मामलों और निवेश में पूरी जांच-पड़ताल जरूरी होगी. स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें और दिनचर्या व्यवस्थित रखें. रिश्तों में बढ़ती नजदीकियों को लेकर सतर्क रहें, ताकि अनावश्यक चर्चाओं से बचा जा सके.
व्यक्तिगत/Personal: घर के बड़े बुजुर्ग के साथ किसी पारिवारिक संपत्ति के मामले पर बात कर सकते है. सभी परिजनों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने की योजना बन सकती है. घर की सजावट के लिए कुछ अच्छी वस्तुओं की खरीदारी कर सकते है. संतान की उच्च शिक्षा को लेकर चिंतित हो सकते है. किसी भी कार्य से सम्बन्धित कागजों को अच्छे से पढ़ना और समझना जरूरी है. किसी भी तरह के निवेश के लिए समय अनुकूल नहीं है. प्रिय से विवाह की बात परिजनों से कर सकते है. इस समय किसी की स्वीकृति मिलने की उम्मीद नजर नहीं आ रही है.
व्यवसायिक/Professional: किसी प्रतिस्पर्धी की कूटनीति के चलते व्यवसाय में आर्थिक नुकसान की स्थिति बनती नजर आ रही है. इस समय कार्यों को लेकर लापरवाही और लेटलतीफी न करें. किसी मीटिंग में सकारात्मक विचार सबके सामने रख सकते है. इस समय कुछ नए बदलाव कार्यक्षेत्र में लागू कर सकते है. इस समय कुछ सहयोगियों के स्थानांतरण के चलते कार्य की अधिकता हो सकती है. जिसके चलते काफी समय कार्यों को पूरा करने में लग सकता है. किसी व्यवसायिक यात्रा पर उच्च अधिकारी के साथ जाना पड़ सकता है. इस समय अपनी भाषा पर नियंत्रण रखें.
स्वास्थ्य/Health: स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को अनदेखा न करें.स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए दिनचर्या को व्यवस्थित रखें.
आर्थिक स्थिति/Finance: शेयर बाजार में धन निवेश करने से पूर्व किसी अच्छे सलाहकार की सलाह ले सकते है. बिना जाने कहीं निवेश न करें.
रिश्ते/Relationship : किसी विपरीत लिंग के मित्र से बढ़ती नजदीकियां कार्यक्षेत्र में अफवाहों का कारण बन सकती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं