विज्ञापन

रोहित शर्मा का तहलका, वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर रचा इतिहास, ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज

Rohit Sharma World Record in ODI: अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे में भले ही रोहित शर्मा शतक नहीं बना पाए लेकिन अपनी 79 रन की पारी में एक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम करने में सफलता हासिल की.

रोहित शर्मा का तहलका, वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर रचा इतिहास, ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज
Rohit Sharma record, IND vs AFG: रोहित शर्मा का धमाका

Rohit Sharma World Record, IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे मैच में भारत ने 9 विकेट से जीत हासिल की. जीत के साथ ही भारतीय टीम वनडे सीरीज 3-0 से जीतने में सफल रही. इस मैच में यशस्वी जायसवाल ने 110 रन की नाबाद पारी खेली और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. लेकिन दूसरी ओर रोहित शर्मा ने अपने वनडे करियर का 62वां अर्धशतक जमाया और 79 रन बनाकर आउट हुए. रोहित और जायसवाल ने पहले विकेट के लिए 170 रन की साझेदारी की.

रोहित शर्मा ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

भले ही रोहित शर्मा अपना शतक नहीं बना पाए लेकिन अपनी 79 रन की पारी में हिट मैन ने इंटरनेशनल क्रिकेट में एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. रोहित शर्मा इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में इकलौते ऐसे ओपनर बल्लेबाज बन गए हैं जिनके नाम बतौर ओपनर जीत में सबसे ज्यादा 50 + स्कोर करने का कारनामा है. हिट मैन ने बतौर ओपनर जीत के दौरान कुल 100 बार 50 +स्कोर करने में सफलता हासिल की है. रोहित शर्मा दुनिया में इकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं जिनके नाम यह कारनामा दर्ज हो गया है. इस मामले में दूसरे नंबर पर डेविड वॉर्नर हैं जिनके नाम जीत में बतौर ओपनर 95 बार 50+ स्कोर का रिकॉर्ड दर्ज है. 

बतौर ओपनर टीम की जीत में सबसे ज्यादा बार 50+ स्कोर करने वाले बल्लेबाज, रोहित शर्मा पहले बल्लेबाज

  • 100 - रोहित शर्मा
  • 95 - डेविड वार्नर
  • 87 - सनथ जयसूर्या
  • 86 - डेसमंड हेन्स
  • 85 - ग्रीम स्मिथ
  • 78 - सचिन तेंदुलकर
  • 78 - मैथ्यू हेडन

ODI ओपनर के तौर पर 196 पारियों के बाद सबसे ज़्यादा बार 50+ रन बनाने वाले बल्लेबाज

  • 80: रोहित शर्मा
  • 70: सचिन तेंदुलकर
  • 66: हाशिम अमला (175 पारियां)
  • 64: सौरव गांगुली
  • 61: डेसमंड हेन्स
  •  60: क्रिस गेल

शुभमन गिल बने प्लेयर ऑफ द सीरीज, मैन ऑफ द मैच प्रसिद्ध कृष्णा

तीसरे वनडे में भारत की जीत में प्रसिद्ध कृष्णा ने कमाल की गेंदबाजी की थी और 5 विकेट लेने में सफल रहे. प्रसिद्ध कृष्णा को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया. वहीं दूसरी ओर वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने के लिए गिल को प्लेयर ऑफ द सीरीज के खिताब से नवाजा गया. शुभमन गिल ने वनडे सीरीज में 3 मैच की दो पारी में बल्लेबाजी करते हुए 238 रन बनाए.

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज पर सबकी नजर

अब भारतीय टीम वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबला करने वाली है, जुलाई में भारतीय टीम इंग्लैंड में जाकर तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी. उस सीरीज में कोहली और रोहित के परफॉर्मेंस पर सबकी नजर रहेगी. बता दें कि वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान जल्द होने वाला है. 

ये भी पढ़ें-  IND vs AFG: यशस्वी जायसवाल का वनडे में महारिकॉर्ड, 6 पारी में ही 2 शतक ठोक मचा दी खलबली, सबसे तेज किया यह कारनामा

ये भी पढ़ें- IND A vs SL A: फाइनल में वैभव सूर्यवंशी को 'निशाना' बनाया जाएगा? श्रीलंका A के कप्तान ने बता दिया टीम का इरादा

ये भी पढ़ें-  वैभव सूर्यवंशी का सामना माइकल होल्डिंग और एंडी रॉबर्ट्स जैसे खूंखार गेंदबाजों से होता तो क्या होता? क्लाइव लॉयड ने बताया

लेखक के बारे में
img
विशाल कुमार
चीफ सब एडिटर
बिहार के छोटे से शहर मुंगेर से पढ़ाई के लिए दिल्ली आया. बाद में बोलने और लिखने का शौक था तो भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता का कोर्स किया. बीते करीब 1... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rohit Gurunath Sharma, India Vs Afghanistan 2026, India, Afghanistan, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com