Sagittarius Tarot Card Horoscope 20 June 2026 Dhanu Tarot Card Rashifal: बढ़ती जिम्मेदारियां और कार्यभार थकान बढ़ा सकते हैं, इसलिए जल्दबाजी में कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें. परिवार में धार्मिक आयोजन और मेहमानों के आगमन से व्यस्तता बनी रहेगी. व्यवसाय में बड़े आर्थिक फैसलों से पहले अनुभवी लोगों की सलाह लेना लाभदायक रहेगा. आय के नए स्रोत बनने और आर्थिक अवसर मिलने के संकेत हैं. कार्यक्षेत्र में किसी सहयोगी से मतभेद हो सकते हैं, इसलिए संयम बनाए रखें. प्रेम संबंधों में विश्वास और मधुरता बढ़ेगी तथा पुराने मित्रों से मुलाकात खुशी दे सकती है.
व्यक्तिगत/Personal: अत्यधिक जिम्मेदारियों और बढ़ता कार्यभार थका सकता है. इस स्थिति में जल्दबाजी में आकर कोई ऐसा निर्णय न लें. जिसके चलते बाद में पछताना पड़े. किसी नजदीकी सम्बन्धी आपके सीधेपन का फायदा उठा सकता है. इस समय किसी के भी बहकावे में न आएं. घर में किसी धार्मिक आयोजन के चलते मेहमानों का आगमन हो सकता है. जिसके चलते दिनचर्या में बदलाव लाने पड़ेंगे. मेहमानों के आगमन से आई अव्यवस्था के चलते परिवार के किसी सदस्य की तबियत खराब हो सकती है. जिससे चिंतित हो सकते है.
व्यवसायिक/Professional: व्यवसायिक मामलों में जल्दबाजी में बड़े आर्थिक फैसले न लें. किसी भी नए बदलाव को वरिष्ठ और अनुभवी लोगों के साथ बातचीत किए बिना स्वीकृति न दें. कुछ निर्णयों को बाद में बदलना आसान नहीं होता है. बीमा, शेयर्स और पैसों के लेनदेन से सम्बन्धित व्यवसायों में काफी व्यस्तता के साथ काफी हलचल हो सकती है. आय के स्त्रोत भी बढ़ते दिखेंगे. कार्यक्षेत्र में किसी सहयोगी के साथ वाद-विवाद हो सकता है.
स्वास्थ्य/Health: परिवार के बड़े बुजुर्ग व्यक्ति का स्वास्थ्य लगातार खराब होने से परिवार में सभी लोग चिंतित हो सकते है. चिकित्सक से सलाह ले सकते है.
आर्थिक स्थिति/Finance: आय के नए स्त्रोत मिल सकते है. कुछ छोटी कंपनियों के शेयर्स ले सकते है.
रिश्ते/Relationship: प्रेम सम्बन्ध में मधुरता और विश्वास बढ़ेगा. कुछ पुराने मित्रों के साथ लंबे समय बाद मुलाकात हो सकती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं