विज्ञापन

Leo Tarot Card: पारिवारिक चिंताएं बढ़ा सकती हैं, पुराने संपर्कों से लाभ मिलेगा, नए व्यवसायिक अनुबंध के योग

Leo Tarot Card Horoscope 20 June: Six of wands की ऊर्जा किसी जश्न की तैयारी के चलते व्यस्तता, महत्वपूर्ण कागजों और दस्तावेजों को संभाल कर व्यवस्थित रखने की कोशिश की बात कर सकती है. आईए जानते हैं, सिंह राशि वाले जातकों के बारे में.

Leo Tarot Card: पारिवारिक चिंताएं बढ़ा सकती हैं, पुराने संपर्कों से लाभ मिलेगा, नए व्यवसायिक अनुबंध के योग
पुराने संपर्क और नए अवसर प्रगति का मार्ग प्रशस्त करेंगे.

Leo Tarot Card Horoscope 20 June 2026 Singh Tarot Card Rashifal: किसी समारोह या पारिवारिक आयोजन के कारण व्यस्तता बनी रह सकती है. परिवार के किसी सदस्य की गलत संगति से खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए धैर्य और भावनाओं पर नियंत्रण रखें. पुराने व्यावसायिक संपर्क भविष्य में लाभदायक साबित होंगे और नए अनुबंध पर सहमति मिलने के संकेत हैं. कार्यक्षेत्र में योजनाओं और दस्तावेजों को गोपनीय व व्यवस्थित रखना जरूरी रहेगा. आर्थिक रूप से अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं. पारिवारिक मामलों का समाधान संतोष देगा, हालांकि संतान के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रह सकती है.

व्यक्तिगत/Personal: इस समय किसी समारोह या जश्न की तैयारी के चलते व्यस्तता रह सकती है. परिवार में आए किसी नए सदस्य से कुछ उपयोगी जानकारी प्राप्त होगी. अपनी योग्यता और सूझबूझ से लिए गए निर्णयों में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे. इस समय किसी सदस्य की गलत संगति के चलते काफी खर्च बढ़ सकते हैं. जिसका नकारात्मक असर  व्यवहार में गुस्सा बढ़ा सकता है. इस समय अपनी भावनाओं पर काबू रखें. किसी बात को लेकर मन में चिंता या डर की स्थिति बन सकती है. अपनी चिंता या डर को किसी के साथ साझा ना करें. इस बात का ध्यान रखें, कि हर व्यक्ति पर विश्वास करना अच्छा नहीं होता है. 

व्यवसायिक/Professional: अपने पुराने व्यावसायिक संपर्क सूत्रों के साथ मेलजोल बनाए रखें. यदि किसी की नाराजगी आपके साथ बनी हुई है.तो उसकी नाराजगी की वजह जानने का प्रयास करें. अपने भविष्य के महत्वपूर्ण योजनाओं को किसी के साथ साझा ना करें. अन्यथा कोई व्यक्ति आपके कार्यों का गलत फायदा उठा सकता है. कार्य क्षेत्र की गतिविधियों को व्यवस्थित रखें.कार्यों से संबंधित महत्वपूर्ण कागजों और दस्तावेजों को संभालकर व्यवस्थित रखें. जरूरत पड़ने पर उनको लेकर हड़बड़ी ना करें. किसी नए अनुबंध पर सहमति हो सकती है. 

स्वास्थ्य/Health: स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए डायबिटीज, ब्लड प्रेशर आदि की नियमित जांच कराएं. अपने आहार और दिनचर्या को व्यवस्थित रखें. 

आर्थिक स्थिति/Finance: बड़ा अनुबंध पर सहमति अच्छे लाभदायक अवसर लेकर आएगी. माता को उपहार देने के लिए अच्छी धनराशि जमा कर सकते हैं. 

रिश्ते/Relationship: पारिवारिक मामलों में समाधान प्राप्ति से मन में संतुष्टि बनी रहेगी. बच्चे की सेहत को लेकर चिंतित हो सकते है.

लेखक के बारे में
img
टैरो कार्ड रीडर दिशा भटनागर
Tarot Card Reader
दिशा भटनागर एक सर्टिफाइड टैरो रीडर और लाइफ कोच है।जो पिछले कुछ वर्षों से टैरो कार्ड्स रीडिंग कर रही है।कई लोग इनकी रीडिंग्स से लाभान्वित हुए है।पिछले... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Leo Aaj Ka Rashifal, Singh Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com