विज्ञापन

Capricorn Tarot Card: सोच-समझकर निर्णय लें, आय के नए अवसर मिलेंगे, व्यवसाय में स्थिर प्रगति होगी

Capricorn Tarot Card Horoscope 20 June: Two of swords की ऊर्जा भावनाओं के साथ व्यावहारिकता रखने, पुराने कार्यों में की गई गलतियों का दोहराव न करने की बात लेकर आ सकती है. आइए जानते हैं, मकर राशि वाले जातकों के बारे में.

Capricorn Tarot Card: सोच-समझकर निर्णय लें, आय के नए अवसर मिलेंगे, व्यवसाय में स्थिर प्रगति होगी
व्यावहारिक सोच और नए अवसर आर्थिक मजबूती देंगे.

Capricorn Tarot Card Horoscope 20 June 2026 Makar Tarot Card Rashifal: आय बढ़ाने के नए अवसर मिल सकते हैं और नई तकनीक या कौशल सीखने की प्रेरणा मिलेगी. परिवार की सुख-सुविधाओं पर खर्च होने के साथ वरिष्ठों की सलाह से छोटा निवेश लाभदायक साबित हो सकता है. कार्यक्षेत्र में नई योजनाओं पर काम शुरू करने से पहले पूरी जानकारी जुटाना जरूरी रहेगा. इंटर्नशिप या नए अनुभव भविष्य के लिए लाभकारी साबित हो सकते हैं. आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए पुराने कर्ज चुकाने पर ध्यान दें. रिश्तों में अतीत का कोई संबंध फिर से जीवन में दस्तक दे सकता है.

व्यक्तिगत/Personal: आय बढ़ाने के नए स्रोत के चलते कोई नई तकनीक या रुचि के अनुरूप नए कार्य को सीखने पर विचार कर सकते है.परिवार की सुख सुविधाओं की चीजों की खरीदारी कर सकते है. अपने कार्यों को दिल की जगह दिमाग से करना बेहतर रहेगा. आर्थिक मामलों में परिवार के वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह से छोटा लाभदायक निवेश कर सकते है. व्यवहार में व्यवहारिकता लाएं. किसी के साथ फिजूल की बातें कर समय बर्बाद न करें. छोटी-छोटी बातों को लेकर सदस्यों के बीच तनाव न बढ़ने दें. समझदारी और सूझबूझ से सभी लोगों के बीच संतुलन बनाने की कोशिश करेंगे. 

व्यवसायिक/Professional: किसी अच्छी कंपनी में इंटर्नशिप करने पर काफी कुछ सीखने को मिल सकता है.आगे इस कंपनी में कार्य करने की बात उच्च अधिकारी से कर सकते है. किसी व्यवसाय की धीमी लेकिन स्थिर शुरुआत व्यवसाय को आगे बढ़ाने में मदद करेगी.कार्यस्थल पर किसी नई योजना की शुरुआत से पूर्व पूरी जानकारी लेने की आवश्यकता हो सकती है.पुराने कार्यों में की गई गलतियों का दोहराव न करें. अपने पूर्व के बुरे समय की बातों को सहयोगियों के साथ साझा करने से बचें. 

स्वास्थ्य /Health:  बैठकर काम करते रहने के कारण पीठ और कमर में जकड़न और खिंचाव महसूस कर सकते है. बीच-बीच में स्ट्रेचिंग करते रहे. 

आर्थिक स्थिति/Finance: आर्थिक स्थिति में सुधार लाएं. पहले पुराने कर्जों को चुकाने की नीयत रखें.

रिश्ते/Relationship: अतीत के किसी रिश्ते में खुद को फिर से बांधता हुआ महसूस कर सकते है.एक बार उस पुराने रिश्ते को मौका दे सकते है.

लेखक के बारे में
img
टैरो कार्ड रीडर दिशा भटनागर
Tarot Card Reader
दिशा भटनागर एक सर्टिफाइड टैरो रीडर और लाइफ कोच है।जो पिछले कुछ वर्षों से टैरो कार्ड्स रीडिंग कर रही है।कई लोग इनकी रीडिंग्स से लाभान्वित हुए है।पिछले... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Capricorn Aaj Ka Rashifal, Makar Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com