Cancer Tarot Card Horoscope 20 June 2026 Kark Tarot Card Rashifal: लंबे समय से चली आ रही परेशानियों के कारण आध्यात्म और आत्मचिंतन की ओर झुकाव बढ़ सकता है. जीवन में शांति की तलाश में स्थान परिवर्तन या नए रास्तों पर विचार कर सकते हैं. कार्यक्षेत्र में पुरानी और निष्क्रिय योजनाओं को समाप्त कर नए अवसरों की ओर बढ़ने का समय है. आर्थिक मामलों में संयम और खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखना जरूरी रहेगा. स्वास्थ्य के लिए अकेलेपन से बाहर निकलकर लोगों से संवाद बढ़ाएं. रिश्तों में जो संबंध केवल मानसिक बोझ बढ़ा रहे हैं, उनसे दूरी बनाना लाभदायक साबित हो सकता है.
व्यक्तिगत/Personal: काफी समय से परेशानियों से घिरे होने के कारण मन में आध्यात्म की तरह झुकाव हो सकता है. इस समय लोगों के बीच रहने की जगह अकेला रहना ज्यादा अच्छा लगेगा. अपनी पुरानी कठिन स्थितियों से दूर जाने के लिए स्थान परिवर्तन पर विचार कर सकते है. इस समय जीवन में शांति और सुकून न होने से पारिवारिक जीवन से विरक्ति महसूस कर सकते है. इस समय आर्थिक मंदी के बाद भी संयम बनाए रख सकते है. इस समय जीवनसाथी के साथ भविष्य के विषय में चर्चा कर सकते हैं. कुछ पुरानी यादें मन में कड़वाहट बढ़ा सकती हैं.
व्यवसायिक/Professional: इस समय अपने वर्तमान व्यवसायिक जीवन से ज्यादा संतुष्ट नहीं है. संभव है, कि नौकरी या व्यवसाय में कुछ नए बदलावों पर विचार कर सकते है. कार्य क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही ऐसी योजनाएं जिनके पूरे होने की उम्मीद नजर नहीं आ रही है. उनको अब बंद किया जा सकता है. इस समय बिना डरे नए रास्तों पर कदम रखने का प्रयास करेंगे. मन की शांति के लिए कार्य करते समय अकेले रहकर अपने कार्यों को पूरा कर सकते हैं. इस अकेलेपन में मन में विचारों की उथल-पुथल परेशान कर सकती है.
स्वास्थ्य/Health: काम करने की ऊर्जा में कमी महसूस कर सकते हैं.अकेलेपन से बाहर निकले.लोगों के साथ बातचीत कर मानसिक तनाव कम करें.
आर्थिक स्थिति/Finance: अनावश्यक खर्चो को सीमित करें.घर से संबंधित खर्च बजट के भीतर करने की कोशिश आर्थिक स्थिति को सामान्य बनाए रखेगी.
रिश्ते/Relationship: ऐसे रिश्ते जो जीवन में सिर्फ मानसिक बोझ बढ़ा रहे हैं. उनसे दूर होना जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं