Aries Tarot Card Horoscope 20 June 2026 Mesh Tarot Card Rashifal: समय की अनुकूलता से परेशानियों में राहत मिलेगी और कार्यों में सफलता के अवसर बढ़ेंगे. सामाजिक व राजनीतिक गतिविधियों से पहचान मजबूत होगी, वहीं नकारात्मक सोच से दूरी बनाना लाभदायक रहेगा. विद्यार्थियों और युवाओं को अपने लक्ष्य व करियर पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है. व्यवसाय में नए कार्य शुरू करने से पहले पूरी जानकारी जुटाएं और अपने संपर्कों को मजबूत बनाएं. निवेश से लाभ मिलने के संकेत हैं. परिवार में धार्मिक गतिविधियों का माहौल रहेगा और बड़े-बुजुर्गों का मार्गदर्शन जीवन में सुख-शांति प्रदान करेगा.
व्यक्तिगत/Personal: समय अनुकूल है. इस समय कार्यों को पूरा करने में आ रही परेशानियों से राहत मिल सकती है. सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में लोगों से पहचान बढ़ेगी. इस समय अपने अंदर नकारात्मक सोच न आने दें.इससे व्यर्थ ही कार्यों में रुकावटें आ सकती है. विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई के अतिरिक अन्य करियर सम्बन्धी विषयों पर भी ध्यान देते रहना चाहिए. जिससे उनका मानसिक क्षमता में वृद्धि हो सकती है. इस समय युवाओं को अपने लक्ष्य के प्रति विशेष रूप से जागरूक रहने की आवश्यकता है. संतान की उपलब्धि पर गर्वित होंगे.
व्यवसायिक/Professional: व्यवसाय से जुड़े कोई भी नया काम शुरू करने से पहले उससे संबंधित पूरी जानकारी हासिल करना जरूरी है. इस समय अपने संपर्कों को अधिक मजबूत करना भविष्य के लिए लाभदायक रहेगा. सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है. उन्हें उनकी मेहनत का अच्छा प्रतिफल प्राप्त हो सकता है. इस बात का विश्वास रखें. व्यावसायिक क्षेत्र की किसी महत्वपूर्ण मीटिंग में अपने विचारों को स्पष्टता से रखने का अवसर प्राप्त हो सकता है. इस अवसर का भरपूर लाभ उठाकर करियर में अच्छी सफलता प्राप्त कर सकते हैं.
स्वास्थ्य/Health: अत्यधिक काम के साथ आराम भी आवश्यक है. कुछ समय किसी प्राकृतिक स्थल पर जाने से स्वास्थ्य को भरपूर लाभ प्राप्त होगा.
आर्थिक स्थिति/Finance: पूर्ण किए गए धन निवेश से अच्छा प्रतिफल मिलने की उम्मीद बन रही है. परिवार के साथ धार्मिक आयोजन में खर्च की बात कर सकते हैं.
रिश्ते/Relationship: बड़े-बुजुर्गों के आशीर्वाद और मार्गदर्शन से जीवन में सुख और शांति प्राप्त होगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं