Aquarius Tarot Card Horoscope 20 June 2026 Kumbh Tarot Card Rashifal: संतान की शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है, वहीं घर या संपत्ति से जुड़ी योजनाओं पर विचार होगा. घर के नवीनीकरण और महत्वपूर्ण निर्णयों में योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ना लाभदायक रहेगा. कार्यक्षेत्र में समय पर निर्णय लेना जरूरी है, क्योंकि अधिक सोच-विचार अच्छे अवसर छीन सकता है. कला और ग्लैमर क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता के अवसर मिल सकते हैं. आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए खर्चों पर नियंत्रण रखें. रिश्तों में दूसरों की बातों पर भरोसा करने से पहले सच्चाई अवश्य जान लें.
व्यक्तिगत/Personal: संतान की शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते है. परिजनों से किसी संपत्ति या वाहन खरीदने की इच्छा व्यक्त करेंगे. घर के नवीनीकरण पर योजनाबद्ध तरीके से सोच-विचार करना आगे की परेशानियों से राहत देगा. जीवनसाथी के परिजनों के साथ किसी कीमती वस्तु के खोने के कारण मतभेद हो सकते है. इस समय अपने कीमती सामान को लेकर सावधान रहें. कोई भी अवांछित व्यक्ति से ज्यादा मेलजोल न बढ़ाएं. ऐसे करीबी रिश्तेदारों से दूरी रखें. जिनके स्वभाव में जरूरत से ज्यादा मिठास भरी हो.
व्यवसायिक/Professional: कई बार सामने आये अवसरों पर ज्यादा सोच विचार करने से महत्वपूर्ण मौके हाथ से निकल जाते है. समय पर सही निर्णय लेने की शक्ति रखें. कला और ग्लैमर से जुड़े लोगों को लाभदायक अवसर हाथ आ सकते है.समय की अनुकूलता का भरपूर लाभ उठाएं. छोटी-छोटी बातों में उलझकर कार्यक्षेत्र में लोगों के साथ रिश्ते खराब न करें. अपनी साख को बनाए रखें. काम की अधिकता से थोड़ा विचलित हो सकते है. व्यर्थ के कार्यों को ज्यादा महत्व न दें.
स्वास्थ्य/Health: पुराने किसी रोग के चलते बार-बार पेट में हल्का दर्द होने लग सकता है. चिकित्सक से अच्छे से इलाज करवाएं. सही पर दवा लें.
आर्थिक स्थिति/Finance: अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार लाने की कोशिश करें. दूसरों की आर्थिक स्थिति से ईर्ष्या न करें. खर्चों को सीमित करें.
रिश्ते/Relationship: लोगों की बातों को सुनकर अपने करीबी लोगों पर शक न करें.पहले सच्चाई का पता लगाएं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं