Scorpio Tarot Card Horoscope 17 July 2026 Vrashchik Tarot Card Rashifal: आज अनुभवी लोगों की सलाह और एकाग्र होकर किए गए कार्य सफलता दिला सकते हैं. कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन समझदारी और बेहतर तालमेल से चुनौतियों पर काबू पाया जा सकेगा. आर्थिक मामलों में सतर्कता जरूरी रहेगी. परिवार और रिश्तों में सामंजस्य तथा शुभ विवाह प्रस्ताव जैसी सकारात्मक संभावनाएं बन सकती हैं.
व्यक्तिगत/Personal: घर के अनुभवी लोगों की सलाह को नजरअंदाज न करें. पारिवारिक मामलों में बाहरी लोगों का प्रभाव न पड़ने दें. व्यक्तिगत कार्यों को पूरा करते समय अन्य कार्यों पर ध्यान ना दें. एक वक्त में एक काम पूरा करना कार्य को अच्छी सफलता दिला सकता है. किसी मित्र के आपके दांपत्य जीवन में दखल देने के कारण स्थितियां बिगड़ सकती है.
व्यवसायिक/ Professional: कर्मचारियों के साथ अच्छे संबंध कार्य क्षेत्र में बहानेबाजी और कामचोरी की स्थिति से दूर रखेंगे. कोई बड़ा फैसला लेते समय वरिष्ठ जनों से चर्चा कर सकते हैं. किसी सहयोगी की तबीयत अचानक बिगड़ने के कारण किसी महत्वपूर्ण कार्य में अड़चन आ सकती है. इस समय सामने वाले के कार्य की जिम्मेदारी आपको सौंपी जा सकती है. किसी अधीनस्थ कर्मचारी का कूटनीतिक व्यवहार परेशानी का कारण बन सकता है. इस संदर्भ में उच्च अधिकारियों से बात करेंगे.
स्वास्थ्य/Health: जरूर से ज्यादा नींद शरीर की किसी कमजोरी की आशंका दे सकती है. स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जांच करवाएंगे.
आर्थिक स्थिति/Finance: परिवार की सुख सुविधा से जुड़ी किसी चीज पर अच्छा खासा खर्च कर सकते हैं. लापरवाही के कारण पैसों का नुकसान हो सकता है.
रिश्ते/Relationship: परिवार के सदस्यों के बीच आपसी तालमेल बेहतर रहेगा. शादी के इच्छुक लोगों के लिए अच्छा विवाह प्रस्ताव आ सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं