विज्ञापन

मुर्शिदाबाद में बड़ा ट्रेन हादसा, छात्रों को ले जा रही स्कूल वैन में टक्कर मारी, 2 स्टूडेंट समेत 3 की मौत

मुर्शिदाबाद के बरहमपुर में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हुआ है. यहां एक स्कूल वैन से ट्रेन टकरा गई. इस घटना में कई छात्र घायल बताए जा रहे हैं. जिनका अस्पताल में इलाज जारी है.

  • पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के बरहमपुर में ट्रेन-वैन की टक्कर में 3 लोगों की मौत
  • बच्चों को स्कूल ले जा रहे वैन में ट्रेन ने मारी टक्कर, कई छात्र घायल हैं
  • घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ रेलवे अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए
मुर्शिदाबाद:

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के बरहमपुर में एक बड़ा हादसा हुआ है. बच्चों को लेकर जा रही स्कूल वैन से ट्रेन टकरा गई. जिसमें कई छात्रों की मौत होने की जानकारी सामने आ रही है, इसके अलावा कई छात्र घायल हैं. घटना शुक्रवार सुबह 7 बजे की बताई जा रही है, जो बरहमपुर पुलिस स्टेशन के कर्णसुबरना रेल फाटक के पास हुई है. सूत्रों के मुताबिक आज सुबह छोटे बच्चों को लेकर एक स्कूल वैन स्कूल जा रही थी. रेलवे फाटक बंद नहीं होने की वजह से वैन गुजरी, लेकिन तभी अचानक से ट्रेन आई और उसने स्कूल वैन को जोर से टक्कर मार दी. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. आनन-फानन में घायलों को इलाज के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. 

Latest and Breaking News on NDTV

मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज

घटना में कई छात्र गंभीर रूप से घायल हुए हैं. जिनका मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज जारी है. हालांकि अब तक एक्सीडेंट पर ऑफिशियल नहीं आया है. बताया जा रहा है छात्रों को लेकर स्कूल वैन घर जा रही थी. मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि रेलवे क्रॉसिंग खुली हुई थी और जैसे ही स्कूल वैन उसे पार कर रही थी. तभी अचानक से आई निमटिता-कटवा पैसेंजर ट्रेन ने उसे टक्कर मार दी. घटना के बाद मौके आई तस्वीरों में स्कूल वैन पूरी तरह से टूटी हुई दिख रही है. बताया जा रहा है कि पहले क्रॉसिंग गेट तब तक बंद था, जब तक अप-लाइन वाली ट्रेन गुजर नहं आई. लेकिन बाद में गेट खोल दिया गया. हालांकि, बगल की पटरी पर दूसरी ट्रेन के आने के बावजूद गेट को दोबारा बंद नहीं किया गया. स्थानीय लोगों का कहना है कि इसी वजह से यह हादसा हुआ है.

तीन की मौत, दो छात्र शामिल 

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और रेलवे के सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं. ट्रेन की टक्कर से पूल कार में सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जिनमें दो स्कूली छात्र शामिल हैं. गंभीर रूप से घायल छात्रों को मुर्शिदाबाद मेडिकल कालेज में रेफर किया गया है. घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया.

पूर्वी रेलवे ने दिए जांच के आदेश 

घटना के बाद पूर्वी रेलवे ने मामले की गंभीरता को लेकर जांच के आदेश दिए हैं. रेलवे ने अपनी एक टीम भी मौके पर रवाना की है. जिससे यह पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि आखिर यह दुर्घटना कैसे हुई है, फाटक कैसे खुला रह गया इसकी गंभीरता से जांच होगी. रेलवे गेट खुला होने की वजह से ही स्कूल वैन अचानक से बढ़ गई और ट्रेन को नहीं दिखी.

ये भी पढ़ेंः मुंबई क्रेन हादसा: निर्माणाधीन बिल्डिंग के 13वें फ्लोर से गिरी क्रेन, एक मजदूर की मौत और तीन घायल 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
West Bengal Train Accident, Murshidabad, Berhampur Accident, West Bengal News, Murshidabad Medical College
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com