विज्ञापन

आंध्र प्रदेश में कोरोना के 12 नए मरीज मिले, 4 की मौत, अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग

COVID-19 Cases in India: आंध्र प्रदेश के अलग-अलग जिलों में 26 जून से 16 जुलाई के बीच कोरोना के 12 नए मामले सामने आए हैं, जबकि चार मरीजों की मौत हुई है. हालांकि इन मरीजों को कई पुरानी बीमारियां थी.

आंध्र प्रदेश में कोरोना के 12 नए मरीज मिले, 4 की मौत, अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग

आंध्र प्रदेश में पिछले 20 दिनों में कोरोना वायरस के कुछ नए मामले सामने हैं. जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी बड़ा दी है. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक आंध्र प्रदेश में 26 जून से 16 जुलाई 2026 के बीच कोविड के 12 नए केस मिले हैं, जिनमें से चार मरीजों की मौत की पुष्टि कोविड की वजह से हुई है. हालांकि, प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि राज्य में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और आम जनता को घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है. वहीं जिन मरीजों की मौत कोविड की वजह से हुई है, उनको कई पुरानी बीमारियां भी थी. फिलहाल दूसरे मरीजों को स्पेशल वार्ड में रखा गया है. 

कडप्पा जिले में मिला था पहला मामला

आंध्र प्रदेश में इस साल कोरोना का पहला मामला 26 जून को कडप्पा जिले में सामने आया था. इसके बाद 1 जुलाई से 16 जुलाई के बीच 11 और मामले सामने आए. संक्रमित लोगों में से दो की पहचान पहले से कन्फर्म कोरोना मरीजों के करीबी संपर्क के तौर पर की गई थी. सबसे ज्यादा आठ मामले कडप्पा में ही दर्ज हुए हैं. जबकि 2 मामले गुंटूर 1 विशाखापटनम और दूसरा काकीनाडा जिले में मिला है. स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव वीरा पांडियन ने कहा कि ये मामले अलग-अलग मंडलों और जगहों से सामने आए हैं और किसी एक इलाके में इनका कोई क्लस्टर फिलहाल नहीं बना है. 26 जून से 15 जुलाई के बीच राज्य भर में 67 कोरोना के टेस्ट हुए थे. जिसमें 11 पॉजिटिव पाए गए थे. काकीनाडा जिले के एक और मरीज का टेस्ट तमिलनाडु के वेल्लोर स्थित क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज में हुआ था, वह भी पॉजिटिव आया था. 

आंध्रप्रदेश में चार मरीजों की मौत 

कोरोना की वजह से आंध्र प्रदेश में चार मरीजों की मौत हुई है, उनमें तीन मरीज कडप्पा जिले के थे. जबकि एक मरीज काकीनाडा जिले का था. स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि चारों को पहले से ही गंभीर बीमारियां थीं. वायरस के वैरिएंट की पहचान करने के लिए 9 जुलाई को पांच सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए पुणे स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी भेजे गए थे. वीरा पांडियन ने लोगों से घबराने की अपील की और सभी को बचाव के उपाय अपनाते रहने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि राज्य भर के डॉक्टरों, अस्पतालों और हेल्थकेयर स्टाफ को अलर्ट कर दिया गया है और वे स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं. 

  • 3 मरीज होम आइसोलेशन में हैं.
  • 2 मरीज अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं.
  • 3 मरीज ठीक हो चुके हैं और उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है. 

केरल में सबसे ज्यादा मरीज 

कोरोना के सबसे ज्यादा मरीज इस साल केरल में मिले हैं. 1 जुलाई से अब तक कोरोना के पूर भारत में 339 मामले दर्ज हुए हैं. जिनमें सबसे ज्यादा 115 मरीज केरल में मिले हैं. इसके अलावा कर्नाटक में 64, महाराष्ट्र में 43, तमिलनाडू में 39, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 18, दिल्ली में 18 और राजस्थान में 12 मामले सामने आए हैं. 

ये भी पढे़ंः कोव‍िड के बढ़ने लगे केस? लापरवाही बन सकती है मुसीबत, सुन लीजिए एक्‍सपर्ट की बात

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Covid-19, COVID-19 Cases, Andhra Pradesh Covid 19, India Covid 19, Corona In India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com