विज्ञापन

Pisces Tarot Card: समझदारी और संतुलन से मिलेगी सफलता, रिश्तों में बनाए रखें विश्वास

Pisces Tarot Card Horoscope 17 July: The Moon ki ऊर्जा जीवन में सावधानी और समझदारी से आगे बढ़ने, कार्यों को लेकर चिंतित और सजग रहने की बात लेकर आ सकती है. आइए जानते हैं, मीन राशि वाले जातकों के बारे में.

Pisces Tarot Card: समझदारी और संतुलन से मिलेगी सफलता, रिश्तों में बनाए रखें विश्वास
संतुलित व्यवहार आज जीवन के हर क्षेत्र में सकारात्मक परिणाम देंगे.

Pisces Tarot Card Horoscope 17 July 2026 Meen Tarot Card Rashifal: आज पारिवारिक और व्यावसायिक जिम्मेदारियों के बीच संतुलन बनाए रखने में सफलता मिलेगी. कार्यक्षेत्र में धैर्य, नियमों का पालन और समझदारी से चुनौतियों का समाधान संभव होगा. आर्थिक मामलों में सतर्कता आवश्यक रहेगी. रिश्तों में विश्वास और मर्यादा बनाए रखना सुख-शांति और स्थिरता का कारण बनेगा. 

व्यक्तिगत/Personal: व्यस्तता के बावजूद पारिवारिक  और व्यवसायिक  में अच्छा तालमेल बनाए रखेंगे. बच्चों से जुड़ी किसी समस्या से राहत मिल सकती है. महिलाओं को ससुराल पक्ष से कोई समस्या हो सकती है. जिसका समाधान बातचीत से निकालने की कोशिश कर सकते है. किसी दूसरे व्यक्ति के निजी जीवन में दखल देने से आपकी छवि बिगड़ सकती है. थोड़ा सावधान रहें. 

व्यवसायिक/ Professional: कार्यक्षेत्र से बाहर ज्यादातर समय गुजर सकता है. किसी के साथ साझेदारी में व्यवसाय को महत्व दे सकते है. जरूरी नियमों और दस्तावेजों को लेकर सावधान रहें. टैक्स चोरी न करें. कार्य क्षेत्र में किसी की कूटनीति के कारण आ रही बाधा को तनाव की जगह समझदारी से दूर करें. शांत रहे और लोगों की गतिविधियों को नजर अंदाज न करें. कार्यक्षेत्र में सहयोगियों के साथ व्यर्थ की बहस न करें.

 स्वास्थ्य/Health: जोड़ों में दर्द बढ़ सकता है. गैस और वात बढ़ाने वाली चीजों के सेवन से परहेज करें. हल्का व्यायाम फायदेमंद रहेगा. 

आर्थिक स्थिति/ Finance: पैसों के हिसाब किताब में गड़बड़ी होने की आशंका हो सकती है. पैसों के मामले में सावधानी रखें. 

रिश्ते/Relationship: घर में सुख शांति बनी रहेगी. विवाहेत्तर सम्बन्ध आपके जीवन में परेशानी ला सकते है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pisces Aaj Ka Rashifal, Meen Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com