Sagittarius Tarot Card Horoscope 14 September 2026 Dhanu Tarot Card Rashifal: पुरानी बातों की कड़वाहट से दूर निकले. कुछ लोगों की मंशा आपके कार्यों में रुकावट डालने की हो सकती है. आसपास के लोगों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें. बार-बार किसी कार्य में सफलता प्राप्त न होने के कारण मन में नकारात्मकता आ सकती है. इस स्थिति में कुछ समय उन कार्यों से दूर होकर अपनी कार्यशैली का विश्लेषण कर सकते हैं. पुनः सकारात्मक प्रयास से कार्य करने से सफलता प्राप्त हो सकती है. स्वयं पर और अपने ईश्वर पर विश्वास बनाए रखें. सही तरीके से किए गए प्रयास सफल जरूर होते हैं. इस बात पर विश्वास करें.
व्यवसायिक/ Professional:
कला, शिक्षा और सेल्स क्षेत्र से जुड़े लोगों को इस समय खुद को अपडेट करने को जरूरत है. कार्यों को पूरा करते समय उनकी प्राथमिकता तय करें. कार्यों में किसी बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप से दूर रहे. किसी कानूनी मामले में समझौते की स्थिति आ सकती है. इस समय सोच समझकर कदम उठाए. कार्यों को पूरा करते समय तकनीकी टीम के साथ अच्छा तालमेल बन सकता है. व्यर्थ में किसी से सहयोगी के साथ विवाद ना करें.
स्वास्थ्य/Health:
ज्यादा खाने से लीवर पर बुरा असर पड़ सकता है. अत्यधिक खानपान को नियंत्रित करें.
आर्थिक स्थिति/Finance:
किसी कार्य को पूरा करते समय कुछ तकनीकी खराबी के कारण सुधार लाने में अच्छा खासा खर्च हो सकता है.
रिश्ते/Relationship:
पुराने मित्र से मुलाकात बचपन की यादें ताजा कर सकती है. कुछ समय दोनों साथ रहकर उन अच्छी बुरी यादों को ताजा करने की इच्छा रखे हुए हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं